फ़िनएयर
ध्वज वाहक व फिनलैंड की सबसे बड़ी विमान सेवा। / From Wikipedia, the free encyclopedia
फ़िनएयर पीएलसी (अंग्रेज़ी: Finnair Plc, फ़िनिश: Finnair Oyj, स्वीडिश: Finnair Abp)[5] फ़िनलैंड की सबसे बड़ी वायुसेवा एवं आधिकारिक ध्वजवाहक सेवा है। कंपनी का मुख्यालय वानता फ़िनलैंड में स्थित है एवं इसका प्रमुख केन्द्र (हब) हेल्सिन्की-वानता विमानक्षेत्र में स्थित है। फिनलैंड की सरकार 55.8% शेयर के साथ इसकी एक प्रमुख शेयरधारक है। फिनएयर वनवर्ल्ड एयरलाइन गठबंधन का एक प्रमुख सदस्य है। 2015 में इसने 60 यूरोपीय, 13एशियाई और 4 उत्तर अमेरिकी गंतव्यों पर 10 लाख से अधिक यात्रियों का परिवहन किया। जनवरी 2016 तक इस एयरलाइन में 4,817 लोग कार्यरत हैं।
| ||||
स्थापना | १ नवम्बर १९२३[1] | |||
---|---|---|---|---|
केन्द्र | हेल्सिंकी विमानक्षेत्र | |||
फ़्रीक्वेन्ट फ़्लायर प्रो. | फ़िनएयर प्लस | |||
विमानक्षेत्र लाउंज | फ़िनएयर लाउंज | |||
एलाइंस | वनवर्ल्ड | |||
सहयोगी | फ़्लाइब नॉर्डिक | |||
बेड़े का आकार | 56 (+17 ऑर्डर) | |||
गंतव्य | 63 | |||
कंपनी का नारा | Designed for you | |||
मातृ कंपनी | Finnair Group[2] | |||
मुख्यालय | वान्ता, फ़िनलैंड[3] | |||
प्रमुख व्यक्ति | माइका वेह्विलैनेन (अध्यक्ष एवं सीईओ)[4] | |||
जालस्थल | www.finnair.com |
फिनएयर अपने निर्बाध अस्तित्व के साथ दुनिया का पांचवां सबसे पुराना एयरलाइन है। 1963 के बाद से कोई घातक दुर्घटना नहीं होने के चलते फिनएयर दुनिया (# 2014 में 3) में सबसे सुरक्षित एयरलाइनों की सूची पर हमेशा से बना हुआ है। [6]
फ़िनएयर एवं इसकी सहभागी कंपनियां फ़िनलैंड में अन्तर्देशीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय वायुसेवाओं में स्व्बामित्व रखती है। कंपनी का सबसे बड़ा स्वामी फ़िनलैण्ड सरकार है जिसके पास 55.8% प्रतिभुतियां सुरक्षित हैं। फ़िनलैण्ड वनएयर एयरलाइं एलाइंस की सदस्य है। वर्ष २००६ में कंपनी ने ८८ लाक याट्रियों को १५ अन्तर्देशीय एवं ५५ अन्तर्राष्ट्रीय गंतव्यों पर परिवहन उपलब्ध कराया था। इनके साथ ही ६० आवधिक चार्टर-उड़ान गंतव्य भी सेवा पाते हैं।[7] वर्ष २०१२ के आरंभ में प्राप्त सूचनाओं के अनुसार फ़ीनिश सरकार कंपनी की प्रतिभुतियों में अपना भाग घटा कर 50% के नीचे करने की योजना बना रही थी।[8]