![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/6/6f/Gyps_bengalensis_PLoS.png/640px-Gyps_bengalensis_PLoS.png&w=640&q=50)
बंगाल का गिद्ध
पक्षी की प्रजाति / From Wikipedia, the free encyclopedia
बंगाल का गिद्ध एक पुरानी दुनिया का गिद्ध है, जो कि यूरोपीय ग्रिफ़न गिद्ध का संबन्धी है। एक समय यह अफ़्रीका के सफ़ेद पीठ वाले गिद्ध का ज़्यादा करीबी समझा जाता था और इसे पूर्वी सफ़ेद पीठ वाला गिद्ध भी कहा जाता है। १९९० के दशक तक यह पूरे दक्षिणी तथा दक्षिण पूर्वी एशिया में व्यापक रूप से पाया जाता था और इसको विश्व का सबसे ज़्यादा आबादी वाला बड़ा परभक्षी पक्षी माना जाता था[2] लेकिन १९९२ से २००७ तक इनकी संख्या ९९.९% तक घट गई[3] और अब यह घोर संकटग्रस्त जाति की श्रेणी में पहुँच गया है और अब बहुत कम नज़र आता है।[4]
सामान्य तथ्य बंगाल का गिद्ध, संरक्षण स्थिति ...
बंगाल का गिद्ध | |
---|---|
![]() | |
वैज्ञानिक वर्गीकरण | |
जगत: | जंतु |
संघ: | रज्जुकी |
वर्ग: | पक्षी |
गण: | ऍक्सिपिट्रिफ़ॉर्मिस |
कुल: | ऍक्सिपिट्रीडी |
वंश: | जिप्स |
जाति: | जी. बैंगालॅन्सिस |
द्विपद नाम | |
जिप्स बैंगालॅन्सिस (ग्मॅलिन, 1788) | |
![]() | |
लाल रंग में बंगाल के गिद्ध का फैलाव क्षेत्र | |
पर्यायवाची | |
स्यूडो बैंगालॅन्सिस |
बंद करें