बइ लोग
From Wikipedia, the free encyclopedia
बइ या बइप (चीनी: 白族, बइ त्सू; अंग्रेजी: Bai या Baip) दक्षिण पश्चिमी चीन में बसने वाली एक मानव जाति है। सन् २००० में इनकी कुल आबादी १८,५८,०६३ थी, जिसमें से ८०% युन्नान प्रांत के दाली बइ स्वशासित विभाग (Dali Bai Autonomous Prefecture) में रहते हैं।[1] कुछ बइ समुदाय युन्नान के अन्य इलाकों में और पड़ोसी गुइझोऊ प्रान्त (बीजीए क्षेत्र) और हूनान प्रान्त (संगझी क्षेत्र) में भी बसते हैं। बइ लोग अपनी अलग बइ भाषा बोलते हैं, जिसमें वे अपने समुदाय को 'बइत्सि' के नाम से बुलाते हैं।
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/6/6b/Lago-erhai-casa-bai-c01.jpg/640px-Lago-erhai-casa-bai-c01.jpg)