![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/5/52/Bargusinmuendung_ustbargusin.jpg/640px-Bargusinmuendung_ustbargusin.jpg&w=640&q=50)
बरगुज़ीन नदी
From Wikipedia, the free encyclopedia
बरगुज़ीन नदी (रूसी: Баргузи́н; अंग्रेज़ी: Barguzin) रूस के साइबेरिया क्षेत्र के बुर्यातिया गणतंत्र की एक प्रमुख नदी है। यह 480 किमी लम्बी नदी बयकाल झील के बरगुज़ीन नामक भाग में ख़ाली हो जाती है। सेलेन्गा नदी और ऊपरी अंगारा नदी के बाद बयकाल झील में जल ले जाने वाली यह तीसरी सबसे बड़ी नदी है। इसका जलसम्भर क्षेत्र 21,000 वर्ग किमी है और बयकाल से लेकर उस से 204 किमी ऊपर तक इस नदी पर नावी यातायात चलता है। इसकी मुख्य उपनदियाँ गागरा, अरगादा, इना और उल्युन नदियाँ हैं।[1]
सामान्य तथ्य देश, राज्य ...
बरगुज़ीन नदी Barguzin / Баргузи́н | |
नदी | |
बयकाल झील में बहती बरगुज़ीन नदी | |
देश | रूस |
---|---|
राज्य | बुर्यातिया गणतंत्र |
क्षेत्र | साइबेरिया |
लंबाई | 480 कि.मी. (298 मील) |
बंद करें