बलाचौर
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
बलाचौर (Balachaur) भारत के पंजाब राज्य के शहीद भगत सिंह नगर ज़िले (जिसका भूतपूर्व नाम नवाँशहर ज़िला था) में स्थित एक नगर है। यह इसी नाम की तहसील का मुख्यालय भी है।[1][2][3][4]
बलाचौर Balachaur ਬਲਾਚੌਰ | |
---|---|
निर्देशांक: 31.06°N 76.30°E | |
देश | भारत |
राज्य | पंजाब |
ज़िला | शहीद भगत सिंह नगर ज़िला |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | 21,631 |
भाषा | |
• प्रचलित | पंजाबी |
समय मण्डल | भामस (यूटीसी+5:30) |
बलाचौर दोआबा क्षेत्र के अंदर आता है और इस तहसील में कई गाँव आते है। कुछ प्रमुख गाँव जो तहसील के अंदर आते है उनमें रतेवाल, थोपिया, कटवारा, टकरला और चनीयानी हैं। तहसील होने के कारण बलाचौर आसपास के ग्रामीण क्षेत्रो के लिए महत्वपूर्ण है। यहा पर कई सरकारी कार्यालय हैं। स्थानिया अदालत भी यही है और एक बड़ा बाज़ार भी है।
कछवाहा राजपूत राज देव ने १६वीं शताब्दी मे पहली बार बला चौर मे आकर रहना शुरू किया अपने परिवार के साथ, उनका संबध जयपुर के राज घराने के साथ था। राज देव ने यहा भक्ति करनी शुरू की और इस जगह का नाम अपने पुत्र बलराज देव के नाम पर रखा। राज देव की मृत्यु १५९६ मे हुई। स्थानिया लोगो ने उनकी मज़ार बनाई और उसे बाबा बलराज के नाम से पूजने लगे। आज भी बाबा बलराज का मंदिर बला चौर मे स्थित है, मंदिर की देख रेख के लिए मंदिर कमेटी भी बनाई गयी १९४९ मे जिनके संरक्षक बलवंत सिंह थे। १५३९ मे शेरशाह सूरी ने हुमायूँ पर हमला करने से पहले यही पर बाबा राज देव से आशीष ली थी।
भारत की 2011 जनगणना के अनुसार बलाचौर की जनसंख्या 21,631 थी, जिसमे 11,180 पुरुष और 10,451 महिलाए है। साक्षरता दर 71.91% है, । 75.41% पुरुष और 68.17% महिलाएं साक्षर है। 11.12% जनसंख्या 6 वर्ष से कम आयु की है।
बलाचौर मे कोई बड़ा उद्योग नही है, यहा और आस पास के लोगो की आय का मुख्य स्रोत खेती बड़ी ही है। गेंहू और मक्का प्रमुख फसले है जो की साल मे उगाई जाती है। शिक्षित वर्ग संपूर्णतया नौकरी करना पसंद करता है। काफ़ी लोग आस पास के शहरो (रोपड़, नवांशहर, चंडीगड़) मे ही नौकरी करते है। किसान वर्ग अपनी फसल बला चौर की अनाज मंडी मे लाकर बेचते है। बला चौर मे ईलाके का सबसे बड़ा बज़ार है जहाँ ज़रूरत की सभी चीज़े मिल जाती है। बला चौर मे के सी सिनिमा घर भी है जहाँ नयी फ़िल्मे दिखाई जाती है।
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.