बाल्काश झील
क़ाज़ाख़स्तान देश में स्थित एक विशाल झील / From Wikipedia, the free encyclopedia
बाल्काश झील (कज़ाख़: Балқаш Көлі, अंग्रेज़ी: Lake Balkhash) मध्य एशिया के क़ाज़ाख़स्तान देश में स्थित एक विशाल झील है। यह एशिया की सबसे बड़ी झीलों में से एक है। इसका कुल क्षेत्रफल १६,४०० किमी२ है, लेकिन इसमें पानी डालने वाली नदियों से सिंचाई के लिए पानी खिचने की वजह से इसका आकार घट रहा है। बीच में एक धरती की ऊँगली इसे दो हिस्सों में बांटती है - पश्चिमी भाग का पानी मीठा है जबकि पूर्वी भाग का पानी खारा है। पूर्वी भाग पश्चिमी भाग से अधिक गहरा है। इसका सबसे गहरा स्थान केवल २६ मीटर गहरा है।[1]
बलख़श झील एक बंद जलसम्भर में स्थित है जिसमें सात नदियों का पानी आता है, जिसमें सबसे प्रमुख इली नदी (Ili River) है। झील के किनारे बहुत से शहर बसे हुए हैं जिनमें सबसे बड़े का नाम भी बलख़श शहर है। इसमें ६६,००० निवासी रहते हैं।
बाल्काश झील पूर्वी कजाकिस्तान में एक विशाल अर्धचंद्राकार खारे पानी की झील है। इसकी सागरतल से ऊँचाई ९०० फुट है। ईली, आस्क् और लेप्सा आदि नदियाँ इसमें गिरती हैं, किंतु इस झील से कोई नदी निकलती नहीं। यह रेगिस्तानी भाग में स्थित है। इसका पूर्व तटीय भाग खारी मिट्टी का प्रदेश है। इसके तटों पर मछलियाँ पकड़ी जाती हैं। उत्तरी किनारे पर ताँबें की खानें हैं, एवं बाल्काश नगर में ताँबा गलाने का काम भी होता है।