बाल दिवस
प्रधानमंत्री नेहरू जी के जन्मदिन पर मनाया जाता है। / From Wikipedia, the free encyclopedia
दुनिया भर में बाल दिवस अलग अलग तिथियों को मनाया जाता है।
भारत में प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन, 14 नवंबर, को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।[1][2] इसे बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है क्योंकि उन्हें बच्चों से बहुत प्रेम था और बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कह कर पुकारते थे। बाल दिवस बच्चों को समर्पित भारत का एक राष्ट्रीय त्योहार है।[3][4][5]