बिक्रम सिंह
जनरल बिक्रम सिंह, परम विशिष्ट सेवा पदक और एडीसी भारतीय थलसेना के 25वें अध्यक्ष रह चुके है / From Wikipedia, the free encyclopedia
जनरल बिक्रम सिंह, परम विशिष्ट सेवा पदक, उत्तम युद्ध सेवा पदक, अति विशिष्ट सेवा पदक, सेना पदक, विशिष्ट सेवा पदक, एडीसी[2] भारतीय थलसेना के 25वें अध्यक्ष रह चुके हैं। भारतीय सेना की पूर्वी कमान के अध्यक्ष रहे जनरल बिक्रम सिंह, 31 मई 2012 को जनरल वी के सिंह के सेवानिवृत्त होने के पश्चात् भारतीय थलसेना के अध्यक्ष बने।[3][4] जनरल जे जे सिंह के बाद इस पद पर आसीन होने वाले वे द्वितीय सिख हैं।[5] वे भारतीय सेना के सेनाध्यक्षों की समिति के अध्यक्ष भी रहे।[6] 31 जुलाई 2014 को वे सेवानिवृत्त हुए तथा उनके स्थान पर जनरल दलबीर सिंह सुहाग भारतीय थलसेना के अध्यक्ष बने।
सामान्य तथ्य बिक्रम सिंह, निष्ठा ...
बिक्रम सिंह | |
---|---|
जनरल बिक्रम सिंह | |
निष्ठा | भारत |
सेवा/शाखा | साँचा:थलसेना |
सेवा वर्ष | 1972–2014[1] |
उपाधि | जनरल |
दस्ता | सिख लाईट इन्फेण्ट्री रेजिमेण्ट[1] |
नेतृत्व |
जीओसी-इन-सी पूर्वी कमान जीओसी 15 कॉर्प्स जीओसी राष्ट्रीय राईफल्स काँगो में जीओसी पूर्वी डिवीज़न[1] |
सम्मान |
परम विशिष्ट सेवा पदक उत्तम युद्ध सेवा पदक अति विशिष्ट सेवा पदक सेना पदक विशिष्ट सेवा पदक |
बंद करें
सामान्य तथ्य बिक्रम सिंह, पूर्वा धिकारी ...
बिक्रम सिंह | |
---|---|
कार्यकाल 31 मई 2012 - 31 जुलाई 2014 | |
पूर्वा धिकारी | विजय कुमार सिंह |
उत्तरा धिकारी | दलबीर सिंह सुहाग |
बंद करें