Loading AI tools
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
बीडब्ल्युएफ सुपर सीरीज़ फाइनल्स एक वार्षिक बैडमिंटन प्रतियोगिता है जो कि साल के अंत में खेली जाती है। इसमें उस वर्ष के सभी १२ बीडब्ल्युएफ सुपर सीरीज़ मुकाबलों से अर्जित सर्वाधिक अंकों के आधार पर शीर्ष खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं और कम से कम $500,000 की पुरस्कार राशि के लिये खेलते हैं।
सुपर सीरीज़ फाइनल्स प्रायोजन की कमी की वजह से 2007 में बंद कर दी गयी थी। 2008 की प्रतियोगिता जो उस समय बीडब्ल्युएफ सुपर सीरीज़ मास्टर्स फाइनल्स 2008 - के नाम से जानी गयी थी इस श्रृंखला की पहली प्रतियोगिता थी और साबाह मलेशिया के कोटा किनाबालु में दिसम्बर 18 से दिसम्बर 21, 2008 तक आयोजित की गयी थी। [1][2][3]
सुपर सीरीज़ वरीयता अंकों के आधार पर सिर्फ़ शीर्ष ८ खिलाड़ी या जोड़े मास्टर्स फ़ाइनल्स में खेलते हैं। हालाँकि हर सदस्य परिसंघ से सिर्फ दो खिलाड़ी ही हिस्सा ले सकते हैं। यह ८ खिलाड़ी ४-४ के दो समूहों में विभाजित किये जाते हैं और शीर्ष २ सेमी फ़ाइनल में पहुँचते हैं। [4]
2014 में कुल पुरस्कार राशि १० लाख डॉलर हो गयी थी।[5]
वर्ष | मेजबान शहर | पुरुष एकल | महिला एकल | पुरुष युगल | महिला युगल | मिश्रित युगल |
---|---|---|---|---|---|---|
2015 | दुबई | |||||
2014 | दुबई | चेन लोंग | ताई त्ज़ु-यिंग | ली योंग-डेई यू यिओन-सिओंग |
मिसाकी मात्सुतोमो अयाका ताकाहाशी |
झांग नान झाओ युन्लेई |
2013 | कुआलालम्पुर | ली चोंग वेई | ली शुइरुई | मोहम्मद एहसान हेन्ड्रा सेतिआवान |
क्रिस्टीना पेडरसन कमिला राएटर जुह्ल |
जोएकिम फ़िशर निलसेन क्रिस्टीना पेडरसन |
2012 | शेनझेन | चेन लोंग | ली शुइरुई | मैथियस बो कार्स्टेन मोगेन्सन |
वांग शियाओली यु यांग |
जोएकिम फ़िशर निलसेन क्रिस्टीना पेडरसन |
2011 | लिउझोऊ | लिन डान | वांग यिहान | मैथियस बो कार्स्टेन मोगेन्सन |
वांग शियाओली यु यांग |
झांग नान झाओ युन्लेई |
2010 | ताईपे | ली चोंग वेई | वांग शिझियान | मैथियस बो कार्स्टेन मोगेन्सन |
वांग शियाओली यु यांग |
झांग नान झाओ युन्लेई |
2009[6] | जोहोर बाहरु | ली चोंग वेई | वोंग म्यु चू | जुंग जे-सुंग ली योंग-डेई |
वोंग पेई त्ती चिन एई हुई |
जोएकिम फ़िशर निलसेन क्रिस्टीना पेडरसन |
2008 | कोटा किनाबालु | ली चोंग वेई | झोउ मी | कू कीन कीट तान बून हेओंग |
वोंग पेई त्ती चिन एई हुई |
थॉमस लेबोर्न कैमिला राएटर जुह्ल |
2007 | रद्द |
शीर्ष देश | |||||||||
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
वरीयता | देश | पुए | मए | पुयु | मयु | मियु | कुल | ||
1 | चीन | 3 | 4 | 0 | 3 | 3 | 13 | ||
2 | डेनमार्क | 0 | 0 | 3 | 1 | 4 | 8 | ||
मलेशिया | 4 | 1 | 1 | 2 | 0 | 8 | |||
3 | दक्षिण कोरिया | 0 | 0 | 2 | 0 | 0 | 2 | ||
4 | चीनी ताइपे | 0 | 1 | 0 | 0 | 0 | 1 | ||
हाँगकाँग | 0 | 1 | 0 | 0 | 0 | 1 | |||
इण्डोनेशिया | 0 | 0 | 1 | 0 | 0 | 1 | |||
जापान | 0 | 0 | 0 | 1 | 0 | 1 | |||
कुल | 7 | 7 | 7 | 7 | 7 | 35 |
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.