Loading AI tools
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
7 जुलाई 2013 को महाबोधी मंदिर परिसर में एक के बाद एक दस बम विस्फोट हुए, जो भारत के बोधगया नामक स्थान पर युनेस्को विश्व विरासत स्थल है। विस्फोटों से दो भिक्षुओं सहित पांच लोग हताहत हुए। गया के विभिन्न स्थानों पर बम निरोधक दस्ते ने तीन अन्य उपकरणों को नाकाम किया।[1]
बोध गया विस्फोट 2013 | |
---|---|
महाबोधी मन्दिर के पास का बोधी वृक्ष | |
स्थान | महाबोधी मन्दिर, बोध गया |
तिथि |
7 जुलाई 2013 05:30–06:00 (भारतीय मानक समय) |
हमले का प्रकार | बम |
हथियार | अपरिष्कृत बम और सिलेंडर बम |
घायल | 5 |
संदिग्ध अपराधी |
इंडियन मुजाहिदीन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) |
विहार को इन हमलों से कोई क्षति नहीं पहुँची और पवित्र बोधि वृक्ष जहाँ माना जाता है कि गौतम बुद्ध को शिक्षा प्राप्त हुई थी को कोई नुकसान नहीं पहुँचा।[2]
चूँकि कुछ गिरफ्तारियाँ की गयी हैं लेकिन अब तक किसी भी संगठन अथवा समूह ने इन हमलो की जिम्मेदारी नहीं ली है। दलाई लामा से लेकर आंग सान सू की सहित अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इसकी निंदा की गयी है।
महाबोधि विहार बौद्ध धर्म का एक महत्वपूर्ण मंदिर है।[3] बम विस्फोट भारतीय समयानुसार सुबह 05:30 से 06:00 बजे (00:30–01:00 यूटीसी) के बीच हुए, समय भिक्षु सुत्तपिटक और ध्यान करते हैं जो दैनिक दिनचर्या की शुरुआत मानी आती है।[4][5][6]
चार बम विस्फोट मन्दिर परिसर के भीतर हुए:
पाँच विस्फोट गया में हुए।[5]
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.