![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/9/90/NGC_0147_2MASS.jpg/640px-NGC_0147_2MASS.jpg&w=640&q=50)
बौनी अंडाकार गैलेक्सी
From Wikipedia, the free encyclopedia
बौनी अंडाकार गैलेक्सी ऐसी बौने आकार की अंडाकार गैलेक्सी को कहते हैं जो अन्य अंडाकार गैलेक्सियों की तुलना में काफ़ी छोटी हो। इन्हें हबल अनुक्रम की चिह्नावली में dE की श्रेणी दी जाती है। बौनी अंडाकार गैलेक्सियाँ आम तौर पर अन्य गैलेक्सियों की उपग्रहीय गैलेक्सियों के रूप में मिलती हैं या फिर गैलेक्सियों के झुंडों में पाई जाती हैं।[1]
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/9/90/NGC_0147_2MASS.jpg/640px-NGC_0147_2MASS.jpg)
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/5/5d/M32.jpg/320px-M32.jpg)