भारत-ईरान सम्बन्ध
द्विपक्षीय संबंध / From Wikipedia, the free encyclopedia
भारत-ईरान संबंध से आशय भारत गणराज्य और ईरान इस्लामी गणराज्य के बीच द्विपक्षीय संबंध हैं। स्वतंत्र भारत और ईरान ने 15 मार्च 1950 को राजनयिक संबंध स्थापित किए। हालाँकि, ईरान और भारत दोनों ही प्राचीन सभ्यताएं हैं तथा प्राचीन फारस और प्राचीन भारत दोनों के बीच संबंध सहस्राब्दियों पुराने हैं।
ईरान |
भारत |
---|---|
Diplomatic Mission | |
ईरान का राजदूतावास, नयी दिल्ली | भारत का राजदूतावास, तेहरान |
Envoy | |
भारत में ईरान के राजदूत इराज इलाही | ईरान में भारत के राजदूत रूद्र गौरव श्रेष्ठ |
भारत और ईरान का सम्बन्ध प्रागैतिहासिक काल से ही देखा गया है। सैन्धवघाटी के मुहरों को मेसोपोटामिया, बेविलोन, उर, लगाश जैसे प्रागैतिहासिक स्थलों पर पाया गया है। ऐतिहासिक-युगो मे स्थलमार्ग से ईरान के शासकवर्ग एवम आमलोग व्यक्तिगत प्रयासो से भारत के पश्चिमोत्तर भागो मे आये, परन्तु सबसे अधिक दिल्चस्प है भारत-ईरानी आर्यो का अन्तरसम्बन्ध। भारत-ईरानी आर्यो क मूल स्थान, धर्म, समाज, सांस्कृतिक क्रिया-कलाप बहुत ही मिलते-जुलते है, और भिन्नता बहुत ही कम देखने को मिलती है। ईरान, भारत को सिर्फ कच्चा तेल ही नहीं देता है. बल्कि अन्य समान भी आयात करता है।