महाशिवरात्रि
हिंदू त्योहार / From Wikipedia, the free encyclopedia
महाशिवरात्रि भारतीयों का एक प्रमुख त्यौहार है। यह भगवान शिव का प्रमुख पर्व है। माघ फागुन फाल्गुन कृष्ण पक्ष चतुर्दशी को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाता है। माना जाता है कि सृष्टि का प्रारम्भ इसी दिन से हुआ था। पौराणिक कथाओं के अनुसार इस दिन सृष्टि का आरम्भ अग्निलिंग (जो महादेव का विशालकाय स्वरूप है) के उदय से हुआ। इसी दिन भगवान शिव का विवाह देवी पार्वती के साथ हुआ था। महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव व पत्नी पार्वती की पूजा होती हैं। यह पूजा व्रत रखने के दौरान की जाती है। साल में होने वाली 12 शिवरात्रियों में से महाशिवरात्रि को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है|[5]भारत सहित पूरी दुनिया में महाशिवरात्रि का पावन पर्व बहुत ही उत्साह के साथ मनाया जाता है|[6][7]
महाशिवरात्रि | |
---|---|
महाशिवरात्रि में ध्यान की मुद्रा में शिव मूर्ति | |
अनुयायी | हिन्दू |
प्रकार | धार्मिक |
उद्देश्य |
शिव और पार्वती के विवाह के स्मरणोत्सव के रूप में शिव के तांडव नृत्य की उपासना शक्ति के रूप में शिवलिंग की अभिव्यक्ति[1] |
अनुष्ठान | |
तिथि | महाशिवरात्रि |
2023 date | 18 फ़रवरी [3] |
2024 date | 8 मार्च [4] |
2025 date | 26 फरवरी |
आवृत्ति | वार्षिक |
कश्मीर शैव मत में इस त्यौहार को हर-रात्रि और बोलचाल में 'हेराथ' या 'हेरथ' भी कहा जाता हैं।[8][9]