माधोपुर, पंजाब
From Wikipedia, the free encyclopedia
माधोपुर पंजाब के अंतिम छोर पर स्तिथ एक छोटा पर अत्यंत सुन्दर क़स्बा है और वहां से रावी नदी को पार करके जम्मू एवं कश्मीर राज्य प्रारंभ हो जाता है। व्यापारिक, सामरिक और भूगोलिक रूप से इसका महत्व और भी ज्यादा हो जाता है, क्योंकि भारत को जम्मू और कश्मीर से जोड़ने वाला एकमात्र रास्ट्रीय राजमार्ग और भारतीय रेल यहीं से होकर गुज़रती है। जिसके कारण इसे पंजाब के प्रवेशद्वार के रूप से जाना जाता है। यह क्षेत्र पर्यटन की दृष्टि से एक अच्छा स्थान है। हिमालय की शिवालिक पहाडि़यो और रवि के किनारे बनी सड़क का नजारा यहाँ से अत्यंत ही मनमोहक है।
सामान्य तथ्य
माधोपुर | |||||||
— क़स्बा — | |||||||
समय मंडल: आईएसटी (यूटीसी+५:३०) | |||||||
देश | भारत | ||||||
राज्य | पंजाब | ||||||
ज़िला | गुरदासपुर | ||||||
निकटतम नगर | पठानकोट | ||||||
संसदीय निर्वाचन क्षेत्र | गुरदासपुर | ||||||
जनसंख्या | १५००० | ||||||
साक्षरता | ८०%% | ||||||
विभिन्न कोड
|
बंद करें