Loading AI tools
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
मिज़ोरम विधानसभा चुनाव 2023 भारत के राज्य मिज़ोरम की तेरहवीं विधानसभा की सभी 40 सीटों के लिए होने वाले आम चुनाव हैं जिनके लिए मतदान 7 नवंबर 2023 को संपन्न होंगे तथा 3 दिसंबर 2023 को मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।[1]
| |||||||||||||||||||||||||||||
मिज़ोरम विधान सभा की सभी 40 सीटें बहुमत के लिए चाहिए 21 | |||||||||||||||||||||||||||||
मतदान % | 77.04% | ||||||||||||||||||||||||||||
| |||||||||||||||||||||||||||||
|
मिज़ोरम विधानसभा का पञ्चवर्षीय कार्यकाल 17 दिसंबर 2023 को समाप्त हो रहा है अतः इसके पहले राज्य में सभी 40 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव आवश्यक हैं।
इसी तारतम्य में भारत निर्वाचन आयोग का 20 सदस्यीय दल मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री राजीव कुमार के नेतृत्व में मिजोरम में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए तीन दिवसीय दौरे पर 29 अगस्त 2023 को आइजोल पहुंचा।[2] इस प्रतिनिधिमण्डल में श्री कुमार के अलावा निर्वाचन आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय और अरुण गोयल, वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त नीतेश व्यास, उप निर्वाचन आयुक्त हिरदेश कुमार और 12 अन्य अधिकारी भी पहुंचे।
9 अक्तूबर 2023 को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिल्ली के आकाशवाणी स्थित रंग भवन सभागार में आयोजित एक पत्रकार संगोष्ठी में भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री राजीव कुमार द्वारा मिज़ोरम सहित पांच राज्यों के आगामी विधानसभा आम चुनावों के कार्यक्रम संबंधी घोषणा की गई, जिसके अनुसार मिज़ोरम की सभी 40 विधानसभा सीटों पर 7 नवंबर 2023 को एक ही चरण में चुनाव आयोजित किए जाएंगे, जिनके परिणाम 3 दिसंबर 2023 को घोषित किए जाएंगे।[3] तारीखों सहित संपूर्ण कार्यक्रम निम्नलिखित है:
कार्यक्रम | तिथियां[4] |
---|---|
राजपत्रित अधिसूचना जारी दिनांक | 13 अक्तूबर 2023 |
नामांकन (पर्चे) भरने की अंतिम तिथि | 20 अक्तूबर 2023 |
पर्चों की स्क्रूटिनी | 21 अक्तूबर 2023 |
नामांकन (पर्चा) वापस लेने की अंतिम तिथि | 23 अक्तूबर 2023 |
मतदान दिनांक | 7 नवंबर 2023 |
मतगणना दिनांक | 3 दिसंबर 2023 |
दिनांक जिसके पूर्व चुनाव सम्पन्न हो जाने चाहिए | 5 दिसंबर 2023 |
पार्टी | ध्वज | चुनाव चिह्न | नेता | चित्र | सीटें लड़ीं | |
---|---|---|---|---|---|---|
मिज़ो नेशनल फ्रंट | ज़ोरामथंगा | घोषणा शेष |
कांग्रेस ने आगामी चुनाव के लिए ज़ोरम नेशनलिस्ट पार्टी और मिज़ो पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के साथ गठबंधन किया।[5][6]
पार्टी | ध्वज | चुनाव चिह्न | नेता | चित्र | सीटें लड़ीं | |
---|---|---|---|---|---|---|
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस | ज़ोडिंतलुआंगा रालते | घोषणा शेष | ||||
ज़ोरम नेशनलिस्ट पार्टी | लालरिनमाविआ | घोषणा शेष | ||||
मिज़ो पीपुल्स कॉन्फ्रेंस | लालमांगइहा साइलो | घोषणा शेष | ||||
पार्टी | ध्वज | चुनाव चिह्न | नेता | सीटें लड़ीं | |
---|---|---|---|---|---|
भारतीय जनता पार्टी | बुद्धधन चकमा | घोषणा शेष | |||
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी | घोषणा शेष | ||||
आम आदमी पार्टी | घोषणा शेष | ||||
राजनैतिक दल | प्राप्त मत | सीटें | |||||
---|---|---|---|---|---|---|---|
# | % | ± | लड़ीं | जीतीं | ± | ||
ज़ोराम पीपुल्स मूवमेंट | 2,65,755 | 37.86 | 40 | 27 | 27 | ||
मिज़ो नेशनल फ्रंट | 35.10 | 2,46,338 | 40 | 10 | |||
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस | 20.82 | 1,46,113 | 40 | 1 | |||
भारतीय जनता पार्टी | 35,524 | 5.06 | 2 | ||||
निर्दलीय | 0 | ||||||
अन्य | 5,364 | 0.77 | 0 | ||||
उपरोक्त से कोई नहीं (NOTA) | 2,778 | 0.40 | |||||
कुल | 100.00 | 40 | |||||
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.