मॅसिये 87
From Wikipedia, the free encyclopedia
मॅसिये 87 (Messier 87), जिसे वर्गो ए (Virgo A), ऍनजीसी 4486 (NGC 4486) और ऍम87 (M87) भी कहा जाता है एक भीमकाय अंडाकार गैलेक्सी है। यह आकाश में कन्या तारामंडल के क्षेत्र में नज़र आती है और पृथ्वी से लगभग 5.35 प्रकाशवर्ष दूर स्थित है। यह हमारी गैलेक्सी, क्षीरमार्ग, के समीप स्थित सबसे विशाल गैलेक्सियों में से एक है। इसमें गोल तारागुच्छ की संख्या असाधारण है - जहाँ क्षीरमार्ग की केवल 150–200 गोल तारागुच्छ परिक्रमा कर रहें हैं, वहाँ ऍम87 में 12,000 हैं। ऍम87 अपने केन्द्र से उभरते हुए विशाल खगोलभौतिक फौवारे के लिए भी प्रसिद्ध है जो 4,900 प्रकाशवर्ष लम्बा है और जिसमें पदार्थ आपेक्षिक गतियों से यात्रा कर रहा है।[5][2][3][4][1]
सामान्य तथ्य अवलोकन डाटा युग J2000, लक्षण ...
हबल अंतरिक्ष दूरबीन द्वारा ऍम87 का चित्रण, जिसमें खगोलभौतिक फौवारा दिख रहा है | |
अवलोकन डाटा युग J2000 | |
---|---|
तारामंडल | कन्या तारामंडल |
दायाँ आरोहण | 12h 30m 49.42338s[1] |
दिक्पात | +12° 23′ 28.0439″[1] |
कोणीय व्यास (V) | 7.2 × 6.8 moa |
सापेक्ष कांतिमान (V) | 9.59[2] |
लक्षण | |
प्रकार | E+0-1 pec, NLRG Sy[2] |
खगोलमिति | |
सूर्यकेन्द्रित रेडियल वेग | 1307 ± 7[2] किमी/सै |
लाल खिसकाव | 0.004360 ± 0.000022[2] |
गैलेक्सीकेन्द्रित वेग | 1254 ± 7[2] किमी/सै |
दूरी | 53.5 ± 1.63 Mly (16.40 ± 0.50 Mpc)[3] |
अन्य नामांकन | |
डाटाबेस संदर्भ | |
सिम्बाद | data
|
See also: गैलेक्सी |
बंद करें