![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/d/d9/Collage_revoluci%25C3%25B3n_mexicana.jpg/640px-Collage_revoluci%25C3%25B3n_mexicana.jpg&w=640&q=50)
मेक्सिकी क्रान्ति
१९१० से १९२० के बीच मेक्सीको मे हुई मुख्य हिम्स सन्घर्ष / From Wikipedia, the free encyclopedia
मेक्सिकी क्रान्ति (स्पेनी: Revolución Mexicana, रेवोलुसिओन मेहिकाना) उत्तर अमेरिका महाद्वीप के मेक्सिको देश में 1910–1920 काल में होने वाले कई हिन्सात्मक विद्रोहों की शृंखला थी जिसने मेक्सिको के सामाजिक व राजनैतिक ढाँचे में भारी परिवर्तन किए। क्रान्ति से पहले देश की कृषि-योग्य धरती पर चंद कुलीन परिवारों की जकड़ थी जो उसके बाद समाप्त होती गई हालाँकि धनी-निर्धन का अंतर देश में फिर भी बना रहा। मध्य वर्ग पहले की तुलना में सशक्त हुआ और सेना का भी देश की राजनीति पर प्रभाव बढ़ गया।[1][2]
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/d/d9/Collage_revoluci%C3%B3n_mexicana.jpg/320px-Collage_revoluci%C3%B3n_mexicana.jpg)