मैडोना (मुंख चित्रकारी)
From Wikipedia, the free encyclopedia
मैडोना नॉर्वे के अभिव्यंजनावाद चित्रकार एडवर्ड मुंख की रचनाओं के विभिन्न संस्करणों को सामान्यतः दिये जाने वाले शीर्षक को कहा जाता है। इनमें महिला की नग्न स्तनों वाली आधी लम्बाई की चित्रकारी होती है, इनकी रचना 1892 और 1895 के मध्य कैनवास पर तेल से बनाया गया।[1]
ओस्लो के मुंख संग्राहलय से यह रचना वर्ष 2004 में चोरी हो गयी थी जिसे दो वर्ष बाद पुनः प्राप्त कर लिया गया। इसकी अन्य दो रचनायें नेशनल गैलरी ऑफ़ नॉर्वे और कुन्स्टल हैम्बर्ग के पास हैं। इनके अतिरिक्त एक रचना व्यवसायी नेल्सन ब्लिट्ज़ के स्वामित्व में है जबकि एक को वर्ष 1999 में स्टीवन ए॰ कोहेन ने क्रय कर लिया।