मोहिनी अवतार
हिंदू भगवान विष्णु का महिला अवतार / From Wikipedia, the free encyclopedia
मोहिनी हिन्दू भगवान विष्णु का एकमात्र स्त्री अवतार है। इसमें उन्हें ऐसे स्त्री रूप में दिखाया गया है जो सभी को मोहित कर ले। उसके मोह में वशीभूत होकर कोई भी सब भूल जाता है, इस अवतार का उल्लेख महाभारत में भी आता है। समुद्र मंथन के समय जब देवताओं व असुरों को सागर से अमृत मिल चुका था, तब देवताओं को यह डर था कि असुर कहीं अमृत पीकर अमर न हो जायें। तब वे भगवान विष्णु के पास गये व प्रार्थना की कि ऐसा होने से रोकें। तब भगवान विष्णु ने मोहिनी अवतार लेकर अमृत देवताओं को पिलाया व असुरों को मोहित कर अमर होने से रोका।
सामान्य तथ्य मोहिनी, संबंध ...
मोहिनी | |
---|---|
मोह और वासना की देवी | |
विश्व मोहित करने वाली श्री विष्णु के अवतार देवी मोहिनी | |
संबंध | विष्णु का अवतार, अमृत के वितरक |
अस्त्र | मोहकता, सुदर्शन चक्र |
बंद करें