Loading AI tools
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
यूजेन ग्लेडस्टोन ओ' नील (Eugene Gladstone O'Neill) [1888-1953] अमेरिकी नाटककार थे। 1936 ई० में साहित्य में नोबेल पुरस्कार विजेता।
यूजेन ओ' नील | |
---|---|
जन्म | यूजेन ग्लेडस्टोन ओ' नील 16 अक्टूबर 1888 न्यूयार्क (बैरेट हाउस), अमेरिका |
मौत | नवम्बर 27, 1953 65) बोस्टन, मासाचुसेट्स, अमेरिका | (उम्र
पेशा | नाटकलेखन |
राष्ट्रीयता | अमेरिकी |
खिताब | 1936 ई० में साहित्य में नोबेल पुरस्कार नाटक के लिए पुलित्जर सम्मान (1920, 1922, 1928, 1957) |
जीवनसाथी | 1.कैथलीन जेनकिन्स (1909-1912) 2.एजनद बोलटन (1918-1929) 3.कारलोटा माण्टरी (1929–1953) |
बच्चे |
|
रिश्तेदार |
|
हस्ताक्षर |
यूजेन ओ' नील का जन्म 16 अक्टूबर, 1888 को न्यूयॉर्क के बैरेट हाउस में हुआ था, जो उस जमाने में एक पारिवारिक होटल था।[1] इनका पूरा नाम यूजेन ग्लेडस्टोन ओ' नील (Eugene Gladstone O'Neill) था।[2] इनके पिता जेम्स ओ' नील उन दिनों के प्रसिद्ध अभिनेताओं में से एक थे। 7 वर्ष तक तो बालक ओ' नील अपने पिता के साथ उनके अभिनय के सिलसिले में जहाँ-तहाँ घूमते रहे। गर्मी में इनके माता-पिता न्यू लंदन में रहते थे।
ओ' नील की पढ़ाई प्रिंसटन विश्वविद्यालय से चल रही थी। वहाँ इन्हें न तो अच्छे अंक मिले और न ही श्रेणी। अतः पढ़ाई बीच में ही छोड़ देनी पड़ी। 1907 में ही नील की शिक्षा समाप्त हो गयी। 1909 में सोने की खोज में दक्षिण अमेरिका के क्षेत्रों में भटकते रहे और अंत में वहाँ से लौट कर आये तो एक मल्लाह के रूप में भर्ती होकर साउथेंप्टन गये।[1] 24 दिसंबर 1912 को उन पर क्षय रोग का आक्रमण हुआ और वह वालिंगफोर्ड गेलार्ड फॉर्म सेनेटोरियम में भर्ती किये गये। यही वह समय था जिसे ओ' नील ने अपना पुनर्जन्म माना है, क्योंकि इसी समय उन्हें अपने समस्त कार्यों पर पुनर्विचार का मौका मिला और अंततः उन्होंने नाटककार बनने का निश्चय किया।[3] यही निश्चय उन्हें सृजन के साथ-साथ सम्मान के भी शिखर पर ले गया। ओ' नील की तीन शादियाँ हुई थीं, जिनमें से एजनद बोल्टन से उत्पन्न लड़की कोना ने प्रसिद्ध अभिनेता चार्ली चैप्लिन से शादी की थी।[3]
ओ' नील को नाटकों के लिए पुलित्जर पुरस्कार भी मिला था। 1920 ईस्वी में उन्हें क्षितिज के उस पार के लिए, 1922 ईस्वी में अन्ना क्रिस्टी के लिए और 1928 ईस्वी में अनोखा विश्राम के लिए पुरस्कार मिल चुके थे।[1] 1936 ईस्वी में इन्हें साहित्य में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
ये अकेले अमेरिकी नाटककार थे जिन्हें साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया।[4]
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.