यूराल पर्वत
From Wikipedia, the free encyclopedia
यूराल (The Ural Mountains ; रूसी Ура́льские го́ры, = Uralskiye gory; IPA: [ʊˈralʲskʲɪjə ˈgorɨ]; Bashkir: Урал тауҙары), पश्चिमी रूस की एक पर्वत श्रृंखला है जो उत्तर से दक्षिण की ओर तक विस्तृत है। यह भौगोलिक रूप से एशिया और यूरोप को अलग करती है। इससे कई नदियाँ निकलती है। प्रमुख नदी कामा कैस्पियन सागर में अपना जल विसर्जित करती है।
यह पर्वत शृंखला उत्तर में आर्कटिक महासागर से दक्षिण में कैस्पियन सागर तक फैली हुई है, और यूरोप को एशिया महाद्वीप से अलग करती है। इस पर्वत शृंखला का उत्थान कई युगों में हुआ है। शृंखलाओं का विस्तार उत्तर से पश्चिम तथा उत्तर से पूर्व की ओर है और सर्वाधिक ऊँचाई दक्षिणी भाग में पाई जाती है। इस पर्वत की संयुक्त बनावट इसकी भौमिकी दशाओं से स्पष्ट परिलक्षित होती है।
यूराल पर्वत शृंखला को तीन भागों में बाँटा जाता है: