रणजी ट्रॉफी 2022-23
From Wikipedia, the free encyclopedia
रणजी ट्रॉफी 2022-23 (अंग्रेज़ी: Ranji Trophy 2022-23) रणजी ट्रॉफी (जो की भारत का प्रमुख प्रथम श्रेणी क्रिकेट टूर्नामेंट है) का 88वां सीज़न था।[1] यह टूर्नामेंट 13 दिसंबर 2022 से शुरू होकर 19 फरवरी 2023 तक चला।[2] मध्य प्रदेश गत चैंपियन था जिसने पिछले सीज़न में अपना पहला रणजी ट्रॉफी खिताब जीता था।[म 1][3][4]
सामान्य तथ्य दिनांक, प्रशासक ...
रणजी ट्रॉफी 2022-23 | |||
---|---|---|---|
विजेता को प्रदान की जाने वाली रणजी ट्रॉफी | |||
दिनांक | 13 दिसंबर 2022 – 20 फरवरी 2023 | ||
प्रशासक | बीसीसीआई | ||
क्रिकेट प्रारूप | प्रथम श्रेणी क्रिकेट | ||
टूर्नमेण्ट प्रारूप | राउंड-रॉबिन फिर नॉकआउट | ||
आतिथेय | भारत | ||
विजेता | सौराष्ट्र (2 पदवी) | ||
उपविजेता | बंगाल | ||
प्रतिभागी | 38 | ||
खेले गए मैच | 138 | ||
शृंखला का श्रेष्ठ क्रीड़क | अर्पित वासवदा (सौराष्ट्र) | ||
सर्वाधिक रन | मयंक अग्रवाल (कर्नाटक) (990) | ||
सर्वाधिक विकेट | जलज सक्सेना (केरल) (50) | ||
| |||
बंद करें
इस सीज़न के दौरान सिक्किम ने पहली बार रणजी ट्रॉफी मैचों की मेजबानी की थी।[5] रणजी ट्रॉफी के इस सत्र मे नारायणन जननी, वृंदा राठी और गायत्री वेणुगोपालन अंपायरिंग करने वाली पहली महिला अंपायर बनीं।[6] फाइनल में सौराष्ट्र ने बंगाल को 9 विकेट से हराकर अपना दूसरा खिताब जीता।[7]