रवेंजोरी पर्वत
From Wikipedia, the free encyclopedia
रवेंजोरी जिसे रवेनजुरा भी कहा जाता है, पूर्वी भूमध्यरेखीय अफ्रीका में पहाड़ों की एक श्रृंखला है, जो युगांडा और कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के बीच की सीमा पर स्थित है। रवेंजोरी की सबसे ऊंची चोटी 5,109 मीटर (16,762 फीट) ऊँची है और रवेंजोरी के ऊपरी क्षेत्र स्थायी रूप से बर्फ से ढके और हिमाच्छादित हैं। यहाँ से कई पर्वतीय धाराओं द्वारा पोषित नदियों के स्रोत निकलते हैं जिनमें से एक नील नदी भी हैं। इस वजह से यूरोपीय खोजकर्ताओं ने रवेंजोरी को चंद्रमा के पौराणिक पर्वतों से जोड़ा है। यूनानी विद्वान क्लाडियस टॉलमी ने नील नदी के स्रोत के रूप में इसे व्याख्यायित करने का प्रयास किया था। पूर्वी कांगो में स्थित विरुन्गा राष्ट्रीय उद्यान और दक्षिण-पश्चिमी युगांडा में स्थित राष्ट्रीय उद्यान रवेंजोरी पर्वत की सीमा के भीतर पड़ते हैं।[1]
सामान्य तथ्य रवेंजोरी पर्वत, उच्चतम बिंदु ...
रवेंजोरी पर्वत | |
---|---|
उच्चतम बिंदु | |
शिखर | माउंट स्टेनली |
ऊँचाई | 5,109 मी॰ (16,762 फीट) |
निर्देशांक | 00°23′09″N 29°52′18″E |
माप और विस्तार | |
लंबाई | 120 कि॰मी॰ (75 मील) |
भूगोल | |
देश | युगाण्डा, कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य |
बंद करें