![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/a/a5/Signature_of_Rahul_Gandhi.svg/langhi-640px-Signature_of_Rahul_Gandhi.svg.png&w=640&q=50)
राहुल गांधी
भारतीय राजनेता / From Wikipedia, the free encyclopedia
राहुल राजीव गांधी (हिन्दुस्तानी उच्चारण: [ˈraːɦʊl raːdʒiːʋ ɡaːndʱiː] ( सुनें), (जन्म: 19 जून 1970) एक भारतीय राजनीतिज्ञ और भारतीय संसद के पूर्व सदस्य हैं, जिन्होंने लोकसभा में अमेठी, उत्तर प्रदेश और वायनाड, केरल के निर्वाचन क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व किया। वह मुख्य विपक्षी दल, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य हैं और 16 दिसंबर 2017 से 3 जुलाई 2019 तक पार्टी के अध्यक्ष भी रहे हैं।[1][2][3] राहुल भारत के प्रसिद्ध गांधी-नेहरू परिवार से हैं।[4] राहुल को 2009 के आम चुनावों में कांग्रेस को मिली बड़ी राजनैतिक जीत का श्रेय दिया गया है। उनकी राजनैतिक रणनीतियों में जमीनी स्तर की सक्रियता पर बल देना, ग्रामीण जनता के साथ गहरे संबंध स्थापित करना और कांग्रेस पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र को मजबूत करने की कोशिश करना प्रमुख हैं।
राहुल गांधी | |
---|---|
पदस्थ | |
कार्यालय ग्रहण 07 अगस्त 2023 | |
पद बहाल 23 मई 2019 – 23 मार्च 2023 | |
पूर्वा धिकारी | एम॰आई॰ शानवास |
चुनाव-क्षेत्र | वायनाड, केरल |
अध्यक्ष, भारतीय युवा कांग्रेस | |
पदस्थ | |
कार्यालय ग्रहण 25 सितम्बर 2007 | |
पूर्वा धिकारी | पद स्थापित |
अध्यक्ष, नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया | |
पदस्थ | |
कार्यालय ग्रहण 25 सितम्बर 2007 | |
पूर्वा धिकारी | पद स्थापित |
अध्यक्ष, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस | |
पद बहाल 16 दिसम्बर 2017 – 3 अगस्त 2019 | |
उत्तरा धिकारी | सोनिया गांधी |
जन्म | 19 जून 1970 (1970-06-19) (आयु 53) नई दिल्ली, भारत |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
राजनीतिक दल | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
संबंध | नेहरू–गांधी परिवार |
शैक्षिक सम्बद्धता | सेंट स्टीफ़ेन्स कॉलेज, दिल्ली हार्वर्ड विश्वविद्यालय रॉलिन्स कॉलेज ट्रिनिटी कॉलेज, कैम्ब्रिज |
धर्म | हिन्दु |
हस्ताक्षर | ![]() |
जालस्थल | rahulgandhi |
2024 में 18वें आम चुनावों में, गांधी ने कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व किया और कांग्रेस को 99 सीटें हासिल करने में मदद की, इस प्रकार पार्टी को 10 वर्षों में पहली बार आधिकारिक विपक्ष का दर्जा मिला।[5][6][7] कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन ने भी उम्मीदों से बेहतर प्रदर्शन करते हुए 234 सीटें हासिल कीं।[8]