![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/0/05/Flag_of_Libya.svg/langhi-640px-Flag_of_Libya.svg.png&w=640&q=50)
लीबिया
अफ्रीका महाद्वीप में स्थित एक देश / From Wikipedia, the free encyclopedia
लीबिया (अरबी: ليبيا), आधिकारिक तौर पर 'महान समाजवादी जनवादी लिबियाई अरब जम्हूरिया' (अरबी: الجماهيرية العربية الليبية الشعبية الإشتراكية العظمى Al-Jamāhīriyyah al-ʿArabiyyah al-Lībiyyah aš-Šaʿbiyyah al-Ištirākiyyah al-ʿUẓmā), उत्तरी अफ़्रीका में स्थित एक देश है। इसकी सीमाएं उत्तर में भूमध्य सागर, पूर्व में मिस्र, उत्तरपूर्व में सूडान, दक्षिण में चाड व नाइजर और पश्चिम में अल्जीरिया और ट्यूनीशिया से मिलती है।
State Of librya الجماهيرية العربية الليبية الشعبية الإشتراكية العظمى Al-Jamāhīriyyah al-ʿArabiyyah al-Lībiyyah aš-Šaʿbiyyah al-Ištirākiyyah al-ʿUẓmā |
||||
---|---|---|---|---|
|
||||
राष्ट्रगान: अल्लाहो अकबर भगवान महानतम है' |
||||
![]() |
||||
राजधानी | ट्रिपली 32°54′N 13°11′E | |||
सबसे बड़ा नगर | त्रिपोली | |||
राजभाषा(एँ) | अरबी1 | |||
निवासी | लिबियाई | |||
सरकार | जम्हूरिया | |||
- | क्रांति के नेता और मार्गदर्शक | मुअम्मर अल-गद्दाफी | ||
- | जनवादी कांग्रेस के महासचिव | इमबारेक शामेख | ||
- | प्रधानमंत्री | बगदादी मेहमूदी | ||
स्वतंत्रता | ||||
- | इटली की वापसी | १० फ़रवरी १९४७ | ||
- | संयुक्त राष्ट्र न्यासिता के अंतर्गत युनाइटेड किंगडम एवं फ्रांस से | 24 दिसम्बर १९५१ |
||
क्षेत्रफल | ||||
- | कुल | १,७५९,५४१ km2 (१७ वां) | ||
- | जल (%) | नगण्य | ||
जनसंख्या | ||||
- | २००९ जनगणना | ६,४२०,००० (१०५ वां) | ||
- | २००६ जनगणना | ५,६७०,६८८1 | ||
सकल घरेलू उत्पाद (पीपीपी) | २००८ प्राक्कलन | |||
- | कुल | $८८.१३३ बिलियन अमरीकी डॉलर (-) | ||
- | प्रति व्यक्ति | $१४,१९२ अमरीकी डॉलर (५५ वां) | ||
मानव विकास सूचकांक (२०१३) | ![]() उच्च · ५५वाँ |
|||
मुद्रा | दीनार (LYD) | |||
समय मण्डल | EET (यू॰टी॰सी॰+२) | |||
यातायात चालन दिशा | दाहिने | |||
दूरभाष कूट | २१८ | |||
इंटरनेट टीएलडी | .ly | |||
1. | अरबी (de jure), लिबियाई अरबी (de facto) |
करीबन १,८००,०० वर्ग किमी (६९४,९८४ वर्ग मील) क्षेत्रफल वाला यह देश, जिसका ९० प्रतिशत हिस्सा मरुस्थल है, अफ़्रीका का चौथा और दुनिया का १७ वां बड़ा देश है। देश की ५७ लाख की आबादी में से १७ लाख राजधानी त्रिपोली में निवास करती है। सकल घरेलू उत्पाद के लिहाज से यह इक्वीटोरियल गिनी के बाद अफ्रीका का दूसरा समृद्ध देश है। इसके पीछे मुख्य कारण विपुल तेल भंडार और कम जनसंख्या है।
लीबिया १९५१ मे आजाद हुआ था एवं इस्क नाम 'युनाइटेड लीबियन किंगडम' (अंग्रेज़ी: United Libyan Kingdom) रखा गया। जिसका नाम १९६३ मे 'किंगडम ऑफ लीबिया' (अंग्रेज़ी: Kingdom of Libya) हो गया। १९६९ के तख्ता-पलट के बाद इस देश का नाम 'लिबियन अरब रिपब्लिक' रखा गया। १९७७ में इसका नाम बदलकर 'महान समाजवादी जनवादी लिबियाई अरब जम्हूरिया' रख दिया गया।