वस्तु अंतरजाल
प्रसथावित इन्टरनेट जैसी संरचना जो रोज वस्तूऔं को जोडती है / From Wikipedia, the free encyclopedia
वस्तु अंतरजाल (इंटरनेट ऑफ थिंग्स) भौतिक वस्तुओं, वाहनों, घरों, भवनों, वस्त्रों, बल्ब जैसे यंत्रों और अन्य चीज़ों को अंतरजाल में प्रयोग होने वाली इंटर-नेटवर्किंग तकनीकों से अंतरजाल पर लाने से बनने वाले अधिक विस्तृत अंतरजाल को कहते हैं।[1][2][3] इस से पहले केवल कम्प्यूटर और उनके परिधीय यंत्र (और उनके द्वारा मानव) ही अंतरजाल पर उपस्थित थे। विशेषज्ञ अनुमान लगाते हैं कि सन् २०२० तक वस्तु अंतरजाल से लगभग ५० अरब वस्तुएँ जुड़ी हुई होंगी।[4] अगर आसान भाषा में कहे तो जो भी वस्तुएं इंटरनेट यानि अंतरजाल से जुड़ी होती है उन्हें ही इंटरनेट ऑफ थिंग्स कहा जाता है |