Loading AI tools
भारतीय मुक्केबाज विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
विजेन्द्र सिंह बैनीवाल एक भारतीय पेशेवर मुक्केबाज़ है।
पदक रिकॉर्ड | ||
---|---|---|
भारत के प्रत्याशी | ||
पुरुष मुक्केबाजी | ||
ऑलंपिक खेल | ||
कांस्य | बीजिंग | मध्यम भार श्रेणी |
राष्ट्रमंडल खेल | ||
रजत | २००६ मेलबर्न | वेल्टरवेट |
एशियाई खेल | ||
कांस्य | २००६ दोहा | मध्यम भर |
विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप | ||
कांस्य | २००९ मिलान | मध्यम भर |
२० अगस्त के दिन कार्लोस गोंगोरा के विरुद्ध कांस्य पदक के लिए प्रदर्शन करते हुए विजेंदर ने बड़ी ही सधी शुरुआत करते हुए ईक्वाडोर के मुक्केबाज़ कार्लोस गोंगोरा को 9-4 से हरा दिया। पहले राउंड में विजेंदर ने सधी हुई मुक्केबाज़ी करते हुए दो अंक जुटाए। दूसरे चक्र में भी वो रुक रुक कर मुक्के लगाते रहे और चार अंक जुटा लिए। तीसरे राउंड में गोंगोरा काफी थके हुए दिखे जिसका फ़ायदा विजेंदर ने उठाया और गोंगोरा को हराने में सफलता प्राप्त की। गोंगोरा को मामूली मुक्केबाज़ नहीं हैं, वे चार बार यूरोपीय चैंपियन रहे हैं। [1]
लेकिन सेमीफाइनल में वह उजबेकिस्तान के अब्बोस अतोयेफ के हाथों 3-7 से पराजित हो गए। मिडल वेट सेमीफाइनल मुकाबले में हार कर भी विजेंदर ने भारत के लिए इतिहास रच दिया है। पहले राउंड में विजेंदर 1-0 से आगे थे लेकिन पूर्व लाइट हेवीवेट विश्व चैपियन अतोयेफ ने शानदार वापसी करते हुए अगले चक्र में पांच अंक जीते, दूसरे चक्र की समाप्ति पर स्कोर हो गया 5-1 तीसरे और आखिरी चक्र में दोनों मुक्केबाज 2-2 से बराबर रहे लेकिन तीसरे चक्र की टक्कर विजेंदर को मैच जीताने में कामयाब साबित नहीं हुई।[2]
4 जीत (4 नॉकआउट), 0 हार, 0 ड्रॉ | |||||||
परि. | रिकॉर्ड | प्रतिद्वंदी | प्रकार | राउंड | तारीख़ | स्थान | टिप्पणी |
---|---|---|---|---|---|---|---|
- | - | TBA | - | - | 30 अप्रैल 2015 | कॉपर बॉक्स एरेना, लंदन, इंग्लैंड | |
जीत | 4-0 | अलेक्ज़ेंड़र होरवथ | केओ | 3 | 12 मार्च 2015 | इको एरेना, लिवरपूल, इंग्लैंड | |
जीत | 3-0 | समेट ह्युसिनोव | टीकेओ | 2 | 19 दिसंबर 2015 | मैनचेस्टर एरेना, मैनचेस्टर, इंग्लैंड | |
जीत | 2-0 | डीन जिलेन | केओ | 1 | 7 नवंबर 2015 | राष्ट्रीय स्टेडियम, डबलिन, आयरलैंड | |
जीत | 1-0 | सनी विटिंग | टीकेओ | 3 | 10 अक्टूबर 2015 | मैनचेस्टर एरेना, मैनचेस्टर, इंग्लैंड | पेशेवर मुक्केबाजी में प्रारंभ |
विजेन्द्र सिंह 2019 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में सम्मलित हो गये। दिल्ली से लोकसभा चुनाव हारे थे।[3] 3 अप्रैल 2024 को कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में सम्मिलित हो गया।
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.