![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/e/ef/Canes_Venatici_IAU.svg/langhi-640px-Canes_Venatici_IAU.svg.png&w=640&q=50)
विश्वकद्रु तारामंडल
From Wikipedia, the free encyclopedia
विश्वकद्रु या कैनीज़ विनैटिसाए (अंग्रेज़ी: Canes Venatici) खगोलीय गोले के उत्तरी भाग में स्थित एक छोटा-सा तारामंडल है। इसकी परिभाषा १७वी सदी में योहानॅस हॅवॅलियस (Johannes Hevelius) नामक जर्मन खगोलशास्त्री ने की थी। अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ द्वारा जारी की गई ८८ तारामंडलों की सूची में भी यह शामिल है। इस तारामंडल के तारे धुंधले होने से दूसरी शताब्दी ईसवी में टॉलमी ने अपनी ४८ तारामंडलों की सूची में इसे अलग स्थान देने के बजाए इसे आकाश में इसके पड़ोस में स्थित सप्तर्षि तारामंडल का ही भाग बना डाला था।
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/e/ef/Canes_Venatici_IAU.svg/320px-Canes_Venatici_IAU.svg.png)
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/8/84/Cor_Caroli_2011-03-01.jpeg/320px-Cor_Caroli_2011-03-01.jpeg)