वेम्बनाड झील
From Wikipedia, the free encyclopedia
वेम्बनाड झील (Vembanad Lake) भारत के केरल राज्य की सबसे बड़ी झील है। यह भारत की सबसे लम्बी झील भी कहलाती है और इसकी लम्बाई 96.5 कि॰मी॰ (317,000 फीट) है। वेम्बनाड से लगने वाले तीन ज़िले हैं - आलाप्पुड़ा, कोट्टयम और एर्नाकुलम। झील को जल कई नदियों व नहरों से प्राप्त होता है, जिनमें अचनकोविल, मणिमला, मीनच्चिल, मूवाट्टुपुड़ा, पम्पा और पेरियार प्रमुख हैं। झील में कई छोटे द्वीप भी हैं, जिनमें पातिरामणल, पेरुम्बलम और पल्लिपुरम शामिल हैं। कोच्चि के समीप झील का उत्तरी मुख अरब सागर को खुलता है।[1][2]
सामान्य तथ्य वेम्बनाड झील, निर्देशांक ...
वेम्बनाड झील | |
---|---|
Vembanad Lake വേമ്പനാട്ട് കായൽ | |
निर्देशांक | 9°35′N 76°25′E |
मुख्य अन्तर्वाह | अचनकोविल, मणिमला, मीनच्चिल, मूवाट्टुपुड़ा, पम्पा, पेरियार |
मुख्य बहिर्वाह | कई नहरें |
द्रोणी देश | भारत |
अधिकतम लम्बाई | 96.5 कि॰मी॰ (317,000 फीट) |
अधिकतम चौड़ाई | 14 कि॰मी॰ (46,000 फीट) |
सतही क्षेत्रफल | 230 कि॰मी2 (2.5×109 वर्ग फुट) |
अधिकतम गहराई | 12 मी॰ (39 फीट) |
सतही ऊँचाई | 0 मी॰ (0 फीट) |
द्वीप | पातिरामणल, पेरुम्बलम, पल्लिपुरम |
बस्तियाँ | कोट्टयम, आलाप्पुड़ा, कोच्चि, चेरतला |
आधिकारिक नाम: वेम्बनाड-कोल आर्द्रभूमि | |
अभिहीत: | 19 अगस्त 2002 |
बंद करें