वैजयन्ती माला
भारतीय अभिनेत्री, राजनेता और महिला नर्तक / From Wikipedia, the free encyclopedia
वैजयन्ती माला बाली (जन्म: 13 अगत 1936 --) [1] को अधिकांश रूप से एक ही नाम "वैजयन्ती" के नाम से जाना जाता है, एक हिन्दी फिल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री रही हैं और एक राजनीतिज्ञा हैं। वह भरतनाट्यम की नृत्यांगना, कर्नाटक गायिका, नृत्य प्रशिक्षक और सांसद की भी भूमिका निभा चुकी हैं। उसने अपनी शुरुआत तमिल भाषीय फ़िल्म "वड़कई" से 1949 में की। इसके पश्चात उसने तमिल फ़िल्म "जीवितम" में 1950 में काम किया। इसके बाद वह दक्षिण भारत की प्रमुख नायिकाओं में से एक बनी और बॉलिवुड के सुनहरे दौर की अभिनेत्रियों में एक रही।
वैजयन्ती माला | |
---|---|
जन्म |
वैजयन्ती माला रमन 13 अगस्त 1936 (1936-08-13) (आयु 87)[1] त्रिपलिकेन, मद्रास प्रैज़िडन्सी, ब्रिटिश भारत (now in तमिलनाडु, भारत) |
आवास | चेन्नई, तमिलनाडु, भारत |
पेशा | अभिनेत्री, शास्त्रीय नर्तकीr, कर्नाटक संगीत गायिका, |
कार्यकाल | 1949–1970 |
जीवनसाथी | चमन लाल बाली (वि॰ 1968–86)(his death) |
बच्चे | सुचिन्द्रा बाली (born 1976) |
माता-पिता |
एमडी रामास्वामी (पिता) वसुंधरा देवी (माता) |
पुरस्कार | पद्मश्री |
हस्ताक्षर |
वैजयन्ती माला हिन्दी फ़िल्मों पर लगभग दो दशकों तो राज करती रही। [2][3][4] दक्षिण भारत से आकर राष्ट्रीय अभिनेत्री का दर्जा पाने वह पहली महिला हैं। [5][6] वैजयन्ती माला एक प्रसिद्ध नृत्यांगना है। उसी ने हिन्दी फ़िल्मों में अर्थ-शास्त्रीय नृत्य के लिए जगह बनाई। [7][8] वैजयन्ती माला के थिरकते पाँवों ने उसे "ट्विन्कल टोज़" (twinkle toes) का खिताब दिलाया। [9][10] 1950-1960 के दशके उसे प्रथम श्रेणी की नायिका के नाम से जाना जाता था। [4][11][12]