शक्ति (भौतिकी)
From Wikipedia, the free encyclopedia
भौतिकी मे, शक्ति या विद्युत-शक्ति या पावर (प्रतीक: P), वह दर है जिस पर कोई कार्य किया जाता है या ऊर्जा संचारित होती है, या एक नियत समय में कितनी ऊर्जा की आवश्यकता होती है या उर्जा व्यय होती है।
जहां P शक्ति है, W कार्य और t समय है।
औसत शक्ति, (आमतौर पर शक्ति) प्रति समय इकाई में किए गये कार्य या संचारित ऊर्जा का औसत परिमाण है। तब तात्कालिक शक्ति, औसत शक्ति का वह सीमित मान है जब समय अंतराल Δt शून्य के समीप पहुंचता है।
जब ऊर्जा संचरण की दर या कार्य नियत होता है तब इसे निम्न सूत्र में सरलीकृत किया जा सकता है:
,
जहां t- समय(आमतौर पर सेकेण्ड में) मे, W- किया गया कार्य और E – संचारित ऊर्जा है।