शमशेर बहादुर सिंह
भारतीय कवि (1911-1992) / From Wikipedia, the free encyclopedia
शमशेर बहादुर सिंह 13जनवरी 1911 - 12 मई 1993 सम्पूर्ण आधुनिक हिन्दी कविता में एक अति विशिष्ट कवि के रूप में मान्य हैं। हिन्दी कविता में निरन्तर प्रयोगशील रहने वाले, बिम्ब को काव्य-भाषा के रूप में प्रयुक्त करने वाले, प्रेम और सौन्दर्य के कवि तथा अनूठे माँसल ऐन्द्रिय बिम्बों के रचयिता होने पर भी शमशेर आजीवन प्रगतिवादी विचारधारा से जुड़े रहे। दूसरा सप्तक से शुरुआत कर 'चुका भी हूँ नहीं मैं' के लिए साहित्य अकादमी सम्मान पाने वाले शमशेर ने कविता के अलावा निबन्ध, कहानी एवं डायरी विधा में भी लिखा तथा अनुवाद-कार्य के अतिरिक्त हिन्दी-उर्दू शब्दकोश का संपादन भी किया।
सामान्य तथ्य शमशेर बहादुर सिंह, जन्म ...
शमशेर बहादुर सिंह | |
---|---|
जन्म |
13 जनवरी 1911,[1] 11 जनवरी 1911 एलम[2] |
मौत |
12 मई 1993[3][1] |
नागरिकता | भारत, भारतीय अधिराज्य |
पेशा | कवि, लेखक |
प्रसिद्धि का कारण | चुका भी हूँ मैं नहीं |
पुरस्कार | साहित्य अकादमी पुरस्कार[4] |
बंद करें