शेनयांग
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
शेनयांग (चीनी: 沈阳, अंग्रेज़ी: Shenyang) या मुकदेन (Mukden, मान्छु: ) पूर्वोत्तरी चीन के मंचूरिया क्षेत्र में स्थित लियाओनिंग प्रान्त की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। यह एक उप-प्रांत का दर्जा रखने वाला शहर है। सन् २०१० की जनगणना में शेनयांग की जनसँख्या ८१,०६,१७१ थी।
शेनयांग 沈阳 मुकदेन | |
---|---|
उप-प्रांतीय शहर | |
沈阳市 | |
शेनयांग | |
लियाओनिंग प्रान्त में शेनयांग विभाग की स्थिति | |
देश | जनवादी गणराज्य चीन |
प्रान्त | लियाओनिंग |
ज़िले-स्तरीय विभाग | १३ |
शासन | |
• पार्टी सचिव | ज़ेंग वेई (曾维, Zeng Wei) |
• महापौर | ली यिंगजिए (李英杰, Li Yingjie) |
क्षेत्रफल | |
• उप-प्रांतीय शहर | 12924 किमी2 (4,990 वर्गमील) |
• नगरीय | 3495 किमी2 (1,349 वर्गमील) |
ऊँचाई | 55 मी (181 फीट) |
जनसंख्या (2008) | |
• उप-प्रांतीय शहर | 77,60,000 |
• घनत्व | 600 किमी2 (1,600 वर्गमील) |
• महानगर | 50,90,000 |
• महानगर घनत्व | 1,500 किमी2 (3,800 वर्गमील) |
• मुख्य राष्ट्रीयताएँ | हान चीनी - ९६% मान्छु - २% हुई - २% मंगोल - ०.३% |
समय मण्डल | चीनी मानक समय (यूटीसी+८) |
पोस्टल कोड | ११०००० |
दूरभाष कोड | २४ |
वाहन प्लेटों पर प्रांतीय चिह्न | 辽A |
जी डी पी (२०१०) | CNY ५०१.५ अरब[1] |
- प्रति व्यक्ति | CNY ७९,१०६[1] |
वेबसाइट | http://www.shenyang.gov.cn/ |
चीनी भाषा में 'शेनयांग' का अर्थ 'शेन नदी से उत्तर का शहर है' जो शहर के दक्षिण में बहने वाली हुन नदी (渾河, Hun River) पर पड़ा है, जिसे पहले 'शेन नदी' बुलाया जाता था। यहाँ मनुष्यों के बसेरे के ७,२०० साल पुराने चिह्न मिले हैं, हालांकि इस शहर की स्थापना झगड़ते राज्यों के काल में यान राज्य के चिन काई (Qin Kai) नामक सिपहसलार ने की थी। उस समय इसका नाम होऊ शहर (候城, Hou City) था लेकिन जिन राजवंश (१११५–१२३४) के दौरान इस बदलकर शेन और उसके बाद युआन राजवंश काल में शेनयांग कर दिया गया। सन् १६२५ में मान्छु नेता नुरहाची ने इसे अपनी राजधानी बना लिया। मान्छु भाषा में इसका नाम 'सिमियान ख़ोतोन' (Simiyan hoton, ᠰᡳᠮᡳᠶᠠᠨ ᡥ᠋ᠣᡨ᠋ᠣᠨ) था, जो १६३४ में बदलकर 'मुकदेन' कर दिया गया। यह मान्छु भाषा के 'मुकदेम्बी' (ᠮᡠᡴ᠋ᡩᡝ᠋ᠮᠪ᠊ᡳ᠋, mukdembi) शब्द से आया है जिसका मतलब 'उभारना' है।
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.