![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/3/37/MP_Sheopur_district_map.svg/langhi-640px-MP_Sheopur_district_map.svg.png&w=640&q=50)
श्योपुर ज़िला
मध्य प्रदेश का जिला / From Wikipedia, the free encyclopedia
'श्योपुर ज़िला मध्य प्रदेश के उत्तरी भाग में स्थित है। श्योपुर के पूर्व में मध्य प्रदेश के शिवपुरी , पश्चिम में राजस्थान के कोटा, उत्तर में मुरैना, ग्वालियर एवं दक्षिण में राजस्थान के कोटा ज़िले से जुड़ा हुआ है। यह ज़िला सड़क मार्ग से व्यवस्थित रूप से जुड़ा हुआ है। श्योपुर ग्वालियर नैरोगेज लाईन से भी जुड़ा हुआ है। परंतु कैबिनेट मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर का संसदीय क्षेत्र होते हुए भी मूलभूत सुविधाओं कमी एवं अधोसंरचनाओं का विकास नहीं हो पाया हैं। यहा से विजयपुर, कराहल और बड़ौदा के लिए परिवहन सेवाएं उपलब्ध हैं। और यहा से राजस्थान का जिला सवाई माधोपुर के लिये भी परिवहन सेवाएं उपलब्ध है पालपुर (कुनो) राष्ट्रीय उद्यान मुख्य पर्यटन स्थल है। ककेता जलाशय भी मुख्य रूप से इसी ज़िले में है। यह ज़िला लकड़ी के फ़र्नीचर के लिए भी प्रसिद्ध है। यहाँ पर सागौन के दरवाजे, खिड़की आदि बहुत ही खुबसूरत ढंग से बनाए जाते हैं। ज़िले में मुख्य रूप से चंबल, सीप और कुनो नदियाँ बहती हैं। 'चंबल नदी इंदौर से होते हुए दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश की ओर बहती है।श्योपुर जिले को हिन्दु देवी देवताओ प्रति आस्था वाला जिला माना जाता है! यहाँ से प्रति वर्ष सावन के महिने मैं बहुत दूर दूर जैसे कि गोवर्धन (मथुरा),केलादेवी(करोली),श्रीजी (दिग्गीपुरी राजस्थान ), त्रिनेत्र गनेश जी (सवाई माधोपुर ) आदि जिलों मै पदयात्रा जाती हैं| ज़िले के 15 प्रतिशत गाँव सड़क व रेल मार्ग से जुड़े हुए हैं। सड़क मार्ग सभी तहसील मुख्यालयों से जुड़ा हुआ है। श्योपुर की कराहल तहसील में प्रदेश की सहरिया जनजाति निवास करती है। इसके अलावा श्योपुर जिले में मत्स्य राजवंशी क्षत्रिय जो कि रावत मीणा कहलाते हैं बहूतायत संख्या में पाये जाते हैं, मत्स्य राजवंश जोकि भगवान् बिष्णु का प्रथम अवतार है ये मीणा समाज उसी से संबंधित है।श्योपुर जिले की सबसे बड़ी तहसील विजयपुर है शिवपुर जिले में 2 विधानसभा क्षेत्र शिवपुर और विजयपुर आते हैं शिवपुर और विजयपुर में नगर पालिका परिषद है
![]() मध्य प्रदेश में श्योपुर ज़िले की अवस्थिति | |
राज्य |
मध्य प्रदेश ![]() |
---|---|
प्रभाग | चंबल |
मुख्यालय | श्योपुर |
क्षेत्रफल | 6,606 कि॰मी2 (2,551 वर्ग मील) |
जनसंख्या | ६८७,९९२[1] (२०११) |
जनघनत्व | 104/किमी2 (270/मील2) |
साक्षरता | ५८.० |
लिंगानुपात | ९०२ |
लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र | muraina |
आधिकारिक जालस्थल |