Loading AI tools
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
मेरा नाम श्रेया है। मेरा जन्म ८ अगस्त १९९९ को तमिल नाडु के कोयंबतूर नामक शहर में हुआ था। सन् २०११ से २०१६ तक मैं मुम्बई में रहती थी। मैं जैन धर्म की अनुयायी हूँ।
मेरे परिवार में मेरे अलावा और पांच सदस्य है। मेरे पिता एक सनदी लेखाकार है और मेरी माँ गृहनी है। मेरी बहन बाईस वर्ष की है और वह के.पी.एम्.जी. में काम करती है। मेरे दादा दादी बडे रंगीन और उल्लासपूर्ण है। मेरे पिता अनुशासित है, माँ शान्त है और बहन हंसमुख है। पिताजी वोल्टास में काम करते हैं। माँ ने अपना डिप्लोमा होम साइंस में किया था। मेरे दादा की अपनी दुकान थी पर कुछ साल पहले उन्होंने दुकान बंद कर दी और रिटायर हो गए। वे अब मेरी दादी के साथ कोयंबतूर में रहते हैं। मेरी बहन मॅनेजमेन्ट स्टडीज़ में स्नातक है। मेरा परिवार एकजुट और समन्वित है।
छठी कक्षा तक मैंने अपनी पढाई कोयंबतूर के भारतीय विद्या भवन नामक विद्यालय में की थी। सातवीं से दसवीं कक्षा की पढाई मैंने दयानंद एंग्लो वैदिक विद्यालय, मुम्बई में पूरी की थी। ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा में मैं जय हिंद कॉलेज में भर्ती हुइ थी। अब मैं क्राइस्ट विश्वविद्यालय से मनोविज्ञान, समाजशास्त्र और अर्थशास्त्र में बी.ए. कर रही हूँ।
मेरी रुचि संगीत में है। मुझे नए स्थानों पर जाना और जगहों का इतिहास जानना पसंद है। मुझे किताबें, पत्रिकाएं, समाचार पत्र या कुछ ऐसी चीजें पढ़ना पसंद है जो मुझे दिलचस्प लगती है। यह मुझे उच्च स्तर की शांति देता है और मेरे पूरे दिन को उपयोगी बनाता है। मुझे सूर्योदय और सूर्यास्त देखने में आनंद मिलता है। हर शाम मैं अपने दोस्तों के साथ सैर पर जाती हूँ। मुझे खाना बनाना भी पसंद है। मनोरंजन के लिए, मुझे टी.वी. देखना पसंद है।
ज़िंदगी में मैं एक सफल मनोवैज्ञानिक बनना चाहती हूँ। मैं चाहती हूँ कि मेरे माता-पिता गर्वित हो। मैं समाज में अपना योगदान देना चाहती हूँ और अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिये मैं मन लगाकर प्रयास और महनत करूँगी।
आसाम की रंगीन विरासत और समृद्ध संस्कृति विभिन्न प्रकार के त्यौहारों और समाहारों को प्रदर्शित करती है। इस पूर्वोत्तर राज्य में मनाए जाने वाले त्यौहार और मेले मनोरंजक, आकर्षक और जीवंत होते है। जो कोई जनजाति आसाम को अपना घर मानती है, वह अपनी संस्कृति और रीति-रिवाजों को अनूठी और सुंदर तरीके से श्रद्धांजलि देती है।
आसाम के सभी सांस्कृतिक और जीवंत उत्सवों में सबसे महत्वपूर्ण बिहु त्यौहार है। बिहु आसाम के लोगों को उनके धर्म, पंथ, लिंग या जाति में अन्तर होने के बावजूद एक साथ मिलाकर लाता है। आसाम के लोग अपने सर्वोच्च भगवान, ब्राइ शिब्राइ, पर अपना विशवास रखते हैं। स्थानीय तौर पर वे पिता शिब्राइ के नाम से जाने जाते हैं। लोग अपनी पहली फसल भगवान के प्रति कृतज्ञता की भावना से पेश करते हैं और आने वाले वर्षों में शांति और समृद्धि की प्रार्थना करते हैं। बिहु अप्रैल के आसपास मनाया जाता है और यह एक पूरे महीने तक चलता है। यहाँ लोग रंग बिरंगे कपड़ो में नाचते हैं, पारंपरिक लोकगीत गाते हैं और भोज की मेज के लिए तैयारी करते हैं। बफेलो झगड़े, रंगोली उत्सव और गहनों की प्रदर्शनी का आयोजन आसाम के पर्यटन विभाग द्वारा किया जाता है।
अंबुबाशि मेला हर साल वर्षा ऋतु के समय गुवहाटि के कामख्या देवी मंदिर में आयोजित किया जाता है। यह चार दिनों के लिए मनाया जाता है और इसमें आसाम के तांत्रिक संस्कृति को दर्शाया जाता है। इस उद्वितीय मेले के पीछे की कथा बताती है कि उत्सव के पहले तीन दिनों में कामख्या देवी अपने मासिक धर्म चक्र से गुज़रती है। इसके कारण सारे भक्त खाना नहीं पकाते और स्नान भी नहीं करते। इन तीन लगातार दिनों तक लोग न तो पवित्र पुस्तकें पढ़ते हैं और न ही पूजा करते हैं। जब ये दिन खत्म हो जाते है, कामख्या देवी को पानी और दूध से साफ किया जाता है। इस भव्य समारोह के बाद मंदिर के दर्वाज़े भक्तों के लिये खोले जाते है और वे पवित्रता और समृद्धि पाने के लिये कामख्या देवी की पूजा करते हैं। इस चार दिवसीय उत्सव में कई तांत्रिक अपनी शक्तियां और चालें दिखाने आते हैं। इस अनोखे त्यौहार के समय पूरे शहर में कई स्टॉल स्थापित किये जाते है जो खाना, रंगीन कलाकृतियां आदि बेचते हैं। शहर को नवविवाहित दुल्हन की तरह सजाया जाता है और लोग अपने घरों से बाहर, सडकों पर समारोह का आनंद लेने आते हैं।
देईंग पटकाई का खुशहाल पर्व आसाम की सुन्दरता को और भी आकर्षित करता है। इस त्यौहार का नाम नदी देईंग और श्रृंखला पटकाई के आधार पर दिया गया है। यह जनवरी के महीने में तिन्सुकिया जिले में आसाम सरकार द्वारा आयोजित किया जाता है। राज्य कई साहसी खेलों को संयोजित करती है जैसे कयाकिंग, पैरासेलिंग आदि। देईंग पटकाई सिर्फ खेल-कूद और रंगीन जश्न से संबंधित नहीं है बल्कि इसमें हाथियों को बचाने की आवश्यकता के बारे में भी बताया जाता है। इस त्यौहार में सरकार घटते हुए वन-जंगल के समस्या के बारे में जागरुकता फैलाने की कोशिश करती है। आसाम के जंगलों की छान-बीन करने के लिए हाथि सफारी की व्यवस्था भी की गई है। इस त्यौहार में दर्शकों के मनोरंजन के लिए स्वादिष्ट भोजन, शिल्प वस्तु और सांस्कृतिक क्रियाओं की व्यवस्था की जाति है।
द्री अपतानि ट्राइब का एक विशिष्ट त्यौहार है। बड़ी तेज़ी से यह पूर्वोत्तर में प्रसिद्ध हो गया। हर साल ५ जुलाई को ज़िरो घाटी के सभी जनजातियाँ इकट्ठे होकर चार देवताओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। इन देवताओं का नाम है दन्यि, तमु, हर्नियांग और मेटि। ऐसा माना जाता है कि इन देवताओं के आशिर्वाद से ज़िरो घाटी में शांति और प्रगति दिखाई देगी। पुरुष और महिलाएँ पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत करते हैं और चारों ओर भरपूर उत्साह होता है। अपतानि औरतें स्वादिष्ट शराब को मसालेदार खीरे के साथ परोसती है।
मजुली को आसाम के सबसे सुन्दर त्यौहारों में से एक माना जाता है। माजुली आइलैंड गहरी नदी ब्रह्मपुत्र के किनारे पर स्थित है। मजुली का त्यौहार विभिन्न जातियों को एक साथ लाता है ताकि वे अपने रिवाजों और धर्मों की सुंदरता को प्रदर्शित कर सकें। सभी लोग दिन-रात सांस्कृतिक गतिविधियों में बडे उत्साह से भाग लेते है। आसाम के कारीगरों और विशेषज्ञों द्वारा बनाई गई वस्तुओं को दिखाने के लिए प्रदर्शनी आयोजित की जाती है। प्रदर्शनियों में भोजन और हस्तशिल्प से लेकर प्रामाणिक कपड़ों और लकड़ी के शोपीस तक पेश किए जाते है।
हर साल जनवरी में आसाम में दयांग बेल्गुरि में जॉन्बील मेला लगता है। यह एक अद्भुत और ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण त्यौहार है। यह मेले के शुरुआत में अग्नि पूजा की जाति है। दयांग बेल्गुरि में रहने वाले लोग मछलियाँ पकडने के लिए जॉन्बील में इकट्ठा होते हैं। मेले के दर्शक और भाग लेने वाली जनजातियाँ वस्तुओं के आदान-प्रदान में व्यस्त होते हैं। आमतौर पर पहाड़ियों से परिवार जड़ी-बूटियों, मसालें और विदेशी फल लाते हैं और फिर उन्हें चावल, मछली और पिठा मिठाई के साथ प्रतिदान करते हैं। इस तीन दिन के मेले में 1000 से अधिक जनजातियाँ भाग लेती है।
१ Various festivals of assam, http://www.assaminfo.com/festivals/?recNo=10
२ Fairs and festivals in assam, https://www.indianholiday.com/fairs-and-festivals/assam/
३ Jonbeel Mela in Assam: Where money is no object, http://www.thehindu.com/news/national/other-states/jonbeel-mela-where-money-is-no-object/article२२७४४१४३.ece
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.