सबसे कम विकसित देश
From Wikipedia, the free encyclopedia
सबसे कम विकसित देश उन देशों की सूची हैं, जो संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, सामाजिक-आर्थिक विकास के सबसे कम संकेतांक दर्शाते हैं और विश्व के सभी देशों में जिनकी मानव विकास सूचकांक की श्रेणियाँ निम्नतम हैं। सबसे कम विकसित देश की अवधारणा १९६० के दशक के अंत में शुरु हुई और सबसे कम विकसित देशों के पहले समूह को संयुक्त राष्ट्र द्वारा अपने १८ नवम्बर १९७१ के प्रस्ताव २७६८ (XXVI) में सूचीबद्ध किया गया हैं।[1]