साओला
From Wikipedia, the free encyclopedia
साओला (saola), जिसे सिओला, वू क्वांग बैल, स्पिंडलहॉर्न और अन्य नामों से भी जाना जाता है, एक संकटग्रस्त स्तनधारी गोवंशी प्राणी है। जीववैज्ञानिक दृष्टि से यह गाय, बकरी और हिरण से सम्बन्धित है। साओला केवल लाओस और वियतनाम की अन्नामी पहाड़ियों में ही पाया जाता है और विश्व के सबसे दुर्लभ महाप्राणियों में से एक है। यह जिन क्षेत्रों में रहता है वह दुर्गम वनों से घिरे हैं और इसकी संख्या बहुत ही कम है। इस जीववैज्ञानिक जाति की पहचान केवल सन् १९९२ में ही एक शव का अध्ययन कर के हुई थी। अपनी जंगली अवस्था में इसकी पहली तस्वीर केवल १९९९ में ही जाकर खींचना सम्भव हुआ था।[2][3]
सामान्य तथ्य साओला Saola, संरक्षण स्थिति ...
साओला Saola | |
---|---|
साओला | |
वैज्ञानिक वर्गीकरण | |
जगत: | जंतु |
संघ: | रज्जुकी (Chordata) |
वर्ग: | स्तनधारी (Mammalia) |
गण: | आर्टियोडैकटिला (Artiodactyla) |
कुल: | बोविडाए (Bovidae) |
उपकुल: | बोविनाए (Bovinae) |
वंश: | स्युडोरिक्स (Pseudoryx) |
जाति: | P. nghetinhensis |
द्विपद नाम | |
Pseudoryx nghetinhensis Dung, Giao, Chinh, Tuoc, Arctander, MacKinnon, 1993 | |
वियतनाम व लाओस में जाति का विस्तार |
बंद करें