सीमा मलाका
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
सीमा मलाका (सिंहली: සීමා මාලකය) श्रीलंका के कोलंबो में बीरा झील में स्थित एक बौद्ध मंदिर है।[1] 19 वीं शताब्दी के अंत में निर्मित इस मंदिर का उपयोग मुख्य रूप से ध्यान और विश्राम के लिए किया जाता है।[2][3][4] सीमा मलाका गंगारामया मंदिर का एक हिस्सा है।[5][6][7] मंदिर की वास्तुकला रितिगाला और अनुराधापुरा के जंगलों में स्थित ऐतिहासिक मठों से प्रेरित है।
सीमा मलाका | |
---|---|
සීමා මාලකය | |
धर्म संबंधी जानकारी | |
सम्बद्धता | बौद्ध धर्मਬਿਜਲੀ ਰਾਜਭਰ |
देवता | भगवान बुद्ध छोटे तीर्थस्थल, जो गुयेनिन, कतारागामा देवियो, विष्णु, शिव और गणेश को समर्पित हैं। |
अवस्थिति जानकारी | |
अवस्थिति | बीरा झील, सर जेम्स पियरिस मवथा, कोलंबो |
देश | श्रीलंका |
लुआ त्रुटि मॉड्यूल:Location_map में पंक्ति 522 पर: Unable to find the specified location map definition: "Module:Location map/data/Sri Lanka Colombo Central" does not exist। | |
भौगोलिक निर्देशांक | 6°55′3.4428″N 79°51′11.7252″E |
वास्तु विवरण | |
संस्थापक | हिक्कडुवे श्री सुमनगला नायक थेरा, देवुन्देरा श्री जिनरत्न नायक तेरा |
निर्माण पूर्ण | 19 वीं सदी के अंत में |
वेबसाइट | |
gangaramaya |
यह भण्डारनायके अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र से 34 किलोमीटर दक्षिण में और गाले फेस ग्रीन से 2 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित है।[8]
सीमा मलाका का निर्माण मूल रूप से 19 वीं शताब्दी के अंत में आदरणीय हिक्कडूवे श्री सुमनगला नायक थेरा द्वारा करवाया गया था। लेकिन मूल संरचना धीरे-धीरे 1970 के दशक में पानी में डूब गई थी। इसलिए 1976 में मंदिर को फिर से पुनर्निर्माण करने के लिए श्रीलंका के वास्तुकार ज्योफ्री बावा को लाया गया था।[5][9][10] मंदिर के पुनर्निर्माण के लिए निधि श्रीलंका के बड़े और प्रसिद्ध मुस्लिम व्यवसायि एस एच मूसाजी और उनकी पत्नी ने अपने बच्चे की स्मृति में प्रदान किया था।[6][11]
सीमा मलाका मंदिर की वास्तुकला श्रीलंकाई, थाई, भारतीय और चीनी वास्तुकला का एक आदर्श सामंजस्य है। मंदिर का प्रवेश द्वार दो स्वर्ण बुद्ध प्रतिमाओं से सुसज्जित है। गुयेनिन को समर्पित एक मंदिर सीमा मलाका के प्रवेश द्वार पर पाया जाता है और मंदिर परिसर के भीतर गुयेनिन की एक अन्य प्रतिमा भी है।
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.