![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/0/0a/Sukhoi_T-50_Beltyukov.jpg/640px-Sukhoi_T-50_Beltyukov.jpg&w=640&q=50)
सुखोई/एचएएल एफजीएफए
From Wikipedia, the free encyclopedia
सुखोई/एचएएल पाँचवी पीढ़ी के लड़ाकू विमान (एफजीएफए) या पर्सपेक्टिव मल्टी-रोल फाइटर ( Sukhoi/HAL Fifth Generation Fighter Aircraft (FGFA) or Perspective Multi-role Fighter) भारत और रूस द्वारा विकसित पांचवीं पीढ़ी का लड़ाकू विमान है। यह रूसी सुखोई एसयू-57 की एक व्युत्पन्न परियोजना है जिसे रूसी वायु सेना के लिए विकसित किया जा रहा है। एफजीएफए भारतीय संस्करण के लिए कहा जाता है जबकि संयुक्त परियोजना को अब पर्सपेक्टिव मल्टी-रोल फाइटर (पीएमएफ) कहा जाता है।
एफजीएफए FGFA / PMF | |
---|---|
एक रूसी टी-50 (एसयू-57 प्रोटोटाइप), जिस पर एफजीएफए आधारित है। | |
प्रकार | स्टैल्थ मल्टीरोल/एयर श्रेष्ठता लड़ाकू विमान |
उत्पत्ति का देश | ![]() ![]() |
उत्पादक | हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड |
स्थिति | विकासाधीन[1] |
प्राथमिक उपयोक्ता | भारतीय वायु सेना |
कार्यक्रम लागत | अमेरिकी डॉलर 30 अरब (अनुमानित)[2] |
इकाई लागत | अमेरिकी $10 करोड़ (अनुमानित)[3][4] |
से विकसित किया गया | सुखोई एसयू-57 |
पूर्ण एफजीएफए में सुखोई एसयू-57 के कुल 43 सुधार शामिल होंगे, जिसमें स्टैल्थ, सुपरक्रूज़, उन्नत सेंसर, नेटवर्किंग और लड़ाकू एविऑनिक्स शामिल हैं। एफजीएफए के दो अलग-अलग प्रोटोटाइप विकसित किए जाएंगे, एक रूस द्वारा और भारत द्वारा। भारतीय संस्करण मे पायलट और सह-पायलट/हथियार सिस्टम ऑपरेटर (डब्ल्यूएसओ) के लिए दो सीट होगी।