सुन्दा जलसन्धि
From Wikipedia, the free encyclopedia
सुन्दा जलसन्धि इण्डोनेशिया के सुमात्रा द्वीप और जावा द्वीप के बीच की जलसन्धि है। यह जावा सागर को हिन्द महासागर से जोड़ती है। इसका नाम पश्चिम जावा द्वीप के सुन्दा समुदाय पर पड़ा है। यह अपने न्यूनतम चौड़ाई पर केवल २४ किमी है और इसमें कई छोटे टापू व द्वीप स्थित है। यह अपने पश्चिमी छोर पर बहुत गहरी है लेकिन इसके पूर्वी अंत पर गहराई केवल २० मीटर तक आ जाती है। कम गहराई और समुद्र सतह से नीचे कई रेतीले टीलों की उपस्थिति से यह बड़ी नौकाओं के लिए बहुत ख़तरनाक माना जाता है। इस कारण से समुद्री जहाज़ इस जलसन्धि की बजाय मलक्का जलसन्धि का मार्ग अपनाते हैं।[1]
सामान्य तथ्य सुन्दा जलसन्धि, निर्देशांक ...
सुन्दा जलसन्धि | |
---|---|
निर्देशांक | 5°55′S 105°53′E |
प्रकार | जलसन्धि |
द्रोणी देश | इण्डोनेशिया |
न्यूनतम चौड़ाई | 24 कि॰मी॰ (79,000 फीट) |
अधिकतम गहराई | −20 मी॰ (−66 फीट) |
बंद करें