Loading AI tools
विदेश मंत्री, भारत सरकार विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
सुब्रह्मण्यम जयशंकर, संक्षिप्त में एस. जयशंकर, (जन्म: 15 जनवरी 1957) वर्तमान में भारत के विदेश मंत्री हैं।[1] वे जनवरी 2015 से जनवरी 2018 तक भारत सरकार के विदेश सचिव रह चुके हैं।[2] उन्होंने विदेश सचिव के रूप में अमेरिका, चीन समेत आसियान के बेहद महत्वपूर्ण कूटनीतिक असाइनमेंट पर काम किया। वे सोवियत संघ के विघटन के पूर्व मास्को में और श्रीलंका में भारतीय सेनाओं के शांति मिशन के दौरान तैनात रहे हैं। वे भारत-अमेरिका के बीच इंडो न्यूक्लियर डील में बेहद करीब से जुड़े रहे।
सुब्रह्मण्यम जयशंकर | |
पदस्थ | |
कार्यभार ग्रहण 30 मई 2019 | |
प्रधान मंत्री | नरेंद्र मोदी |
---|---|
पूर्व अधिकारी | सुषमा स्वराज |
टाटा समूह के वैश्विक कॉरपोरेट मामलों का प्रमुख | |
पदस्थ | |
कार्यभार ग्रहण 23 अप्रैल 2018 | |
पूर्व अधिकारी | नटराजन चंद्रशेखरन |
उत्तराधिकारी | पदस्थ |
30 वें भारत के विदेश सचिव | |
कार्यकाल जनवरी 2015 – जनवरी 2018 | |
पूर्व अधिकारी | सुजाता सिंह |
उत्तराधिकारी | विजय केशव गोखले |
अमेरिका में भारत के राजदूत | |
कार्यकाल दिसंबर 2013 – जनवरी 2015 | |
पूर्व अधिकारी | निरूपमा राव |
उत्तराधिकारी | अरुण कुमार सिंह |
चीन में भारत के राजदूत | |
कार्यकाल जून 2009 – दिसंबर 2013 | |
पूर्व अधिकारी | निरूपमा राव |
उत्तराधिकारी | अशोक कांठा |
जन्म | 9 जनवरी 1957 नयी दिल्ली |
व्यवसाय | राजनयिक |
इनका जन्म नई दिल्ली, भारत में हुआ था।[3] यह प्रमुख भारतीय सामरिक मामलों के विश्लेषक, टिप्पणीकार और प्रशासनिक अधिकारी हैं। यह इतिहासकार संजय सुब्रह्मण्यम और भारत के पूर्व ग्रामीण विकास सचिव सुब्रह्मण्यम विजय कुमार के भाई हैं।[4] उन्होंने क्योको से शादी की और अभी उनके दो बेटे और एक बेटी है।[5] अब वें भारत के विदेश मंत्री भी है।
यह 1977 में भारतीय विदेश सेवा में शामिल हुए। 1979 में रूसी अध्ययन किया और 1981 में मास्को में सोवियत संघ के लिए द्वितीय और तीसरे सचिव के रूप में कार्य किया। 1985-1988 में वह वाशिंगटन डी. सी. स्थित भारतीय दूतावास में प्रथम सचिव थे।[6]
जयशंकर को 29 जनवरी 2015 को भारत के विदेश सचिव के रूप में नियुक्त किया गया। उनकी नियुक्ति की घोषणा 28 जनवरी 2015 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक के बाद लिया गया।[7][8]
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.