सूडान
अफ़्रीका महाद्वीप में एक गणराज्य / From Wikipedia, the free encyclopedia
सूडान, आधिकारिक तौर पर सूडान गणराज्य, उत्तरी पूर्व अफ्रीका में स्थित एक देश है। इसके उत्तर में मिस्र, उत्तर पूर्व में लाल सागर, पूर्व में इरिट्रिया और इथियोपिया, दक्षिणपूर्व में युगांडा और केन्या, दक्षिण पश्चिम में कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य और मध्य अफ़्रीकी गणराज्य, पश्चिम में चाड और पश्चिमोत्तर में लीबिया स्थित है। 2022 मे इस देश की आबादी ४.५७ करोड़ है। [2] जो 1,886,068 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। क्षेत्रफल के आधार पर यह अफ्रीका का तीसरा सबसे बड़ा देश है। इसकी राजधानी खार्तूम है।
जम्हूरियात अल सूडान सूडान गणराज्य جمهورية السودان |
||||||
---|---|---|---|---|---|---|
|
||||||
राष्ट्रवाक्य: النصر لنا (अरबी)"जीत हमारी है" | ||||||
राष्ट्रगान: نحن جند لله جند الوطن (अरबी)नाहनू जुनाद अल्लाह जुनाद अल-वतन हम भगवान और मातृभूमि की सेना है |
||||||
राजधानी | खार्तूम 15°37.983′N 32°31.983′E | |||||
सबसे बड़ा नगर | ओमदुरमन | |||||
राजभाषा(एँ) | अरबी और अंग्रेजी | |||||
स्थानीय भाषाएँ | दिन्का, नुएर, नुबा और बारी | |||||
निवासी | सूडानी | |||||
सरकार | संघीय अध्यक्षीय लोकतांत्रिक गणराज्य | |||||
- | राष्ट्रपति | अबदल्ला हमदोक | ||||
- | उप-राष्ट्रपति | रिक्त | ||||
- | उप-राष्ट्रपति | रिक्त | ||||
- | संवैधानिक सलाहकार | रिक्त | ||||
विधान मण्डल | मजलिस | |||||
- | उच्च सदन | राज्य परिषद | ||||
- | निम्न सदन | राष्ट्रीय सभा | ||||
गठन | ||||||
- | नूबिया का साम्राज्य | 2000 BC | ||||
- | सेनार राजशाही | 1504 | ||||
- | मिस्र के साथ एकीकरण | 1821 | ||||
- | युनाइटेड किंगडम से स्वतंत्रता | 1 जनवरी 1956 | ||||
- | वर्तमान संविधान | 9 जनवरी 2005 | ||||
क्षेत्रफल | ||||||
- | कुल | 2,505,813 km2 (16 वां) | ||||
- | जल (%) | 6 | ||||
जनसंख्या | ||||||
- | 2009 जनगणना | 42,272,000 (33 वां) | ||||
सकल घरेलू उत्पाद (पीपीपी) | २००८ प्राक्कलन | |||||
- | कुल | ₹71,78,22,88,50,500 ($88.037 अरब) (६९वां) | ||||
- | प्रति व्यक्ति | ₹1,88,283 ₱48 ($2,309) (१३७वां) | ||||
मानव विकास सूचकांक (2013) | 0.473[1] निम्न · १६६वाँ |
|||||
मुद्रा | सूडानी पाउंड (SDG) | |||||
समय मण्डल | पूर्वी अफ्रीकी समय (यू॰टी॰सी॰+३) | |||||
- | ग्रीष्मकालीन (दि॰ब॰स॰) | आकलन नहीं (यू॰टी॰सी॰+३) | ||||
यातायात चालन दिशा | दाएँ | |||||
दूरभाष कूट | २४९ | |||||
इंटरनेट टीएलडी | .sd |
सितंबर 2020 में, सूडान की संक्रमणकालीन सरकार ने राज्य से अलग धर्म को स्वीकार करने के बाद सूडान संवैधानिक रूप से एक धर्मनिरपेक्ष राज्य बन गया, जिसने 30 साल के इस्लामी शासन और इस्लाम को उत्तरी अफ्रीकी राष्ट्र में आधिकारिक राज्य धर्म के रूप में समाप्त कर दिया।[3][4][5] इसने धर्मत्यागी कानून और सार्वजनिक झड़पों को भी खत्म कर दिया।[6]
सूडान दुनिया के उन गिने-चुने देशों में शामिल है, जहां आज भी 3000 ईपू बसी बस्तियां अपना वजूद बचाए हुए हैं। यूनाइटेड किंगडम से 1956 में स्वतंत्रता प्राप्त करने के बाद सूडान को 17 साल तक चले लंबे गृह युद्ध का सामना करना पड़ा, जिसके बाद अरबी और न्यूबियन मूल की बहुतायत वाले उत्तरी सूडान और ईसाई और एनिमिस्ट निलोट्स बहुल वाले दक्षिणी सूडान के बीच जातीय, धार्मिक और आर्थिक युद्ध छिड़ गया, जिसकी वजह से 1983 में दूसरा गृहयुद्ध शुरू हुआ। इन लड़ाइयों के बीच कर्नल उमर अल बाशिर ने 1989 में रक्तविहिन तख्तापटल कर सत्ता हथिया ली। सूडान ने व्यापक आर्थिक सुधारों को लागू कर वृहदतर आर्थिक विकास दर हासिल की और 2005 में एक नया संविधान के माध्यम से दक्षिण के विद्रोही गुटों को सीमित स्वायत्तता प्रदान करने और 2011 में स्वतंत्रता के मुद्दे पर जनमत संग्रह कराने की बात सहमति बनने के बाद गृहयुद्ध समाप्त किया। प्राकृतिक संसाधन के रूप में पेट्रोलियम और कच्चे तेल से भरे-पूरे सूडान की अर्थव्यवस्था वर्तमान में विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। जनवादी गणराज्य चीन और रूस सूडान के सबसे बड़े व्यापार भागीदार हैं।