Loading AI tools
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
सैण्डी चक्रवात वर्ष २०१२ के चक्रवाती मौसम का अट्ठारहवाँ उष्णकटिबन्धीय चक्रवात है और हरिकेन स्तर तक पहुँचने वाला दसवां। इस चक्रवात ने जमैका, क्यूबा, बहामास, हैती, डोमिनिकन गणराज्य और संयुक्त राज्य अमेरिका को प्रभावित किया है। अभी यह चक्रवात अमेरिका के उत्तरपूर्वी और कनाडा के पूर्वी भाग में सक्रिय है। इस चक्रवात का निर्माण १८ अक्टूबर २०१२ को कैरिबियाई सागर के ऊपर हुआ था। धीरे-धीरे यह चक्रवात बारिश और गर्जना के साथ पश्चिम की ओर आगे बढ़ा। २४ अक्टूबर २०१२ को सायं ३ बजे (जीएमटी) राष्ट्रीय हरिकेन केन्द्र ने इसे प्रथम श्रेणी का चक्रवात बताया जो जमैका की राजधानी किंग्सटन से १०० किमी दूर अवस्थित था। यह चक्रवात ३० अक्टूबर २०१२ को अमेरिका के पूर्वी तट पर पहुँचा। इस चक्रवात के यहाँ पहुँचने से पहले ही न्यूयॉर्क नगर और अन्य पूर्वी तटीय राज्यों से लाखों लोगों को इन क्षेत्रों से हटा कर खाली करा लिया गया।
सैण्डी चक्रवात से संबंधित मीडिया विकिमीडिया कॉमंस पर उपलब्ध है। |
यह संयुक्त राज्य अमेरिका-सम्बन्धी लेख एक आधार है। जानकारी जोड़कर इसे बढ़ाने में विकिपीडिया की मदद करें। |
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.