हल्द्वानी
उत्तराखण्ड का नगर / From Wikipedia, the free encyclopedia
हल्द्वानी (Haldwani) भारत के उत्तराखण्ड राज्य के नैनीताल ज़िले में स्थित एक नगर है।[2][3][4] हल्द्वानी कुमाऊँ मण्डल का सबसे बड़ा एवं देहरादून के बाद राज्य का दूसरा सबसे बड़ा नगर है। हल्द्वानी कुमाऊँ का सबसे बड़ा आर्थिक, शैक्षिक, व्यापारिक एवम आवासीय केंद्र है इसे "कुमाऊँ का प्रवेश द्वार" कहा जाता है। कुमाऊँनी भाषा में इसे "हल्द्वेणी" भी कहा जाता है, क्योंकि यहाँ "हल्दू" (कदम्ब) प्रचुर मात्रा में मिलता था।[5]
सामान्य तथ्य हल्द्वानी Haldwani, देश ...
हल्द्वानी Haldwani | |
---|---|
{{{type}}} | |
हल्द्वानी नगर का दृश्य | |
निर्देशांक: 29.22°N 79.52°E / 29.22; 79.52 | |
देश | भारत |
प्रान्त | उत्तराखण्ड |
ज़िला | नैनीताल ज़िला |
शासन | |
• महापौर | श्री जोगिंदर पाल सिंह रौतेला (बीजेपी) |
• नगर आयुक्त | चन्द्र सिंह मर्तोलिया (आईएएस) |
ऊँचाई | 424 मी (1,391 फीट) |
जनसंख्या (2011) (काठगोदाम के साथ)[1] | |
• कुल | 1,56,078 |
भाषा | |
• प्रचलित | हिन्दी, कुमाऊँनी |
पिनकोड | 263139 |
दूरभाष कोड | +91-5946 |
वाहन पंजीकरण | UK-04 |
वेबसाइट | nagarnigamhaldwani |
बंद करें