हसदेव नदी
भारत में नदी / From Wikipedia, the free encyclopedia
हसदेव नदी भारत के छत्तीसगढ़ राज्य में बहने वाली एक नदी है। यह महानदी की एक प्रमुख सहायक नदी है तथा कोरबा के कोयला क्षेत्र में तथा चम्पा मैदान में प्रवाहित होने वाली प्रमुख नदी है। यह नदी कोरिया ज़िले की कैमूर पहाड़ियों से निकलकर कोरबा, बिलासपुर जिलों में बहती हुई महानदी में मिल जाती है। हसदेव का अधिकांश प्रवाह क्षेत्र ऊबड़-खाबड़ है। इसकी कुल लंबाई 176 किलोमीटर और प्रवाह क्षेत्र 7,210 वर्ग किमी है। इसकी सहायक नदियां तान, झींग, उतेंग, गज, चोरनई है।[1][2]
सामान्य तथ्य हसदेव नदी River Hasdeo, स्थानीय नाम ...
हसदेव नदी River Hasdeo | |
---|---|
कोरिया ज़िले में हसदेव नदी पर अमृतधारा जलप्रपात | |
स्थानीय नाम | ह |
स्थान | |
देश | भारत |
राज्य | छत्तीसगढ़ |
ज़िले | कोरिया, कोरबा, जांजगीर-चाम्पा |
नगर | मनेद्रगढ़, कोरबा, चम्पा |
भौतिक लक्षण | |
नदीशीर्ष | कैमूर पहाड़ी |
• स्थान | सोनहत, कोरिया ज़िला, छत्तीसगढ़, भारत |
नदीमुख | शिलादेही |
• स्थान |
जांजगीर-चाम्पा ज़िला, छत्तीसगढ़, भारत |
लम्बाई | 333 कि॰मी॰ (207 मील) |
जलसम्भर लक्षण |
बंद करें