Loading AI tools
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
हांगझोऊ (杭州, Hangzhou) जनवादी गणराज्य चीन के पूर्वी भाग में स्थित झेजियांग प्रांत की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। यह चीन की प्रशासन प्रणाली के अनुसार एक उपप्रांतीय शहर (प्रीफ़ेक्चर, दिजी) का दर्जा रखता है। सन् २०१० की जनगणना में इसकी आबादी ८७,००,४०० अनुमानित की गई थी। सन् २००३ की जनगणना में हांगझोऊ नगर पालिका क्षेत्र में ४२.२७ लाख लोग रहते थे जिनमें से १९.१ लाख केन्द्रीय हांगझोऊ के छह शहरी ज़िलों में निवास कर रहे थे। हांगझोऊ यांग्त्से नदी की डेल्टा (नदीमुख) का एक मुख्य शहर है और शंघाई से १८० किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में हांगझोऊ खाड़ी पर स्थित है। यह पिछले १००० वर्षों से एक महत्वपूर्ण और विकसित नगर रहा है। हांगझोऊ अपनी प्राकृतिक सुन्दरता के लिए जाना जाता है और इसकी पश्चिमी झील एक मशहूर पर्यटक स्थल है।[1]
औपचारिक रूप से हांगझोउ को आर्द्र अर्ध-कटिबन्धीय जलवायु क्षेत्र माना जाता है। गर्मियाँ लम्बी, बहुत गर्म और नम होती हैं। जुलाई का औसत तापमान २८.४ °सेंटीग्रेड है। जनवरी में औसत तापमान ४.३ °सेंटीग्रेड होता है। यहाँ अधिकतर बारिश मई के महीने में होने वाले पूर्वी एशियाई मोनसून में होती है और कभी-कभी तूफ़ानी बारिश भी गिरती है। सर्दियों में कभी-कभार बर्फ़ गिर जाती है।
हांगझोऊ के लोग वू चीनी की एक उपभाषा बोलते हैं। यह शहर अपनी लोंगजिंग नामक एक सब्ज़ चाय (हरी चाय) के लिए प्रसिद्ध है।
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.