हाई डेफ़िनेशन मीडिया इंटरफ़ेस
From Wikipedia, the free encyclopedia
हाई डेफिनिशन मल्टीमीडिया इंटरफेस (लघु: एचडीएमआई) जिसका आधुनिकतम वर्ज़न १.३ है, पुराने एचडीएमआई का ही एक नया संस्करण है जिसमें भविष्य की दूरदर्शन और अन्य एचडीएमआई तकनीकी में कई नई सुविधाएं हैं। एचडीएमआई १.३ में बैंड केबल्स में बेहतर तरंगदैर्घ्य, उच्चतर कंट्रास्ट और वर्ण प्लेट्स, हस्तचालित युक्तियों (हैंडहैल्ड डिवाइसेज़) के लिए छोटी कनेक्टर केबल और ऑडियो/वीडियो सिंक्रोनाइजेशन के लिए विशेष तकनीक उपलब्ध है।[1] एचडीएमआई २००२ में डिजिटल विजुअल इंटरफेस (डी.वी.आई.) के साथ संगत रहकर काम करने वाले कनेक्टर के रूप में निर्मित किया गया था। अपने आरंभ के बाद से एचडीएमआई फॉर्मेट में अनेक अद्यतन हुए हैं और प्रत्येक संस्करण में फीचर और क्षमता में बढोत्तरी हुई है।
एच.डी.एम.आई का आधिकारिक प्रतीक चिह्न | |||
प्रकार | डिजिटल ऑडियो/वीडियो कनेक्टर | ||
---|---|---|---|
अभिकल्पनाकर्त्ता | एचडीएमआई संस्थापक (सात कंपनियां) | ||
अभिकल्पना | दिसंबर २००२ | ||
निर्माता | एचडीएमआई अडॉप्टर्स (८५० से अधिक कंपनियाँ) | ||
उत्पादन | २००३-वर्तमान | ||
चौड़ाई | प्रकार ए (१३.९ मि.मी.), प्रकार C (10.42 मि.मी.) | ||
ऊंचाई | प्रकार A (4.45 मि.मी.), प्रकार C (2.42 मि.मी.) | ||
हॉट प्लगेबल्स | हां | ||
बाह्य | हां | ||
ऑडियो संकेत | एलपीसीएम, डॉल्बी डिजिटल, डीटीएस, डीवीडी-ऑडियो, सुपर ऑडियो सीडी, डॉल्बी डिजिटल प्लस, डॉल्बी ट्रू एचडी, डीटीएस-एचडी उच्च रिज़ॉल्यूशन ऑडियो, डीटीएस-एचडी मास्टर ऑडियो, एमपीसीएम | ||
वीडियो संकेत | 480i, 480p , 576i, 576p, 720p, 1080i, 1080p, 1440p, 1600p, 2160p, आदि। | ||
पिन | १९ | ||
डाटा संकेत | हां | ||
बिटरेट | १०.२ गी.बा/से. (३४० मे.हर्ट्ज़) | ||
प्रोटोकॉल | टीएमडीएस | ||
प्रकार- A रिसेप्टेकल एचडीएमआई | |||
पिन १ | टीएमडीएस डाटा2+ | ||
पिन २ | टीएमडीएस डाटा2 शील्ड | ||
पिन ३ | टीएमडीएस डाटा2– | ||
पिन ४ | टीएमडीएस डाटा1+ | ||
पिन ५ | टीएमडीएस डाटा1 शील्ड | ||
पिन ६ | टीएमडीएस डाटा1– | ||
पिन ७ | टीएमडीएस डाटा0+ | ||
पिन ८ | टीएमडीएस डाटा0 शील्ड | ||
पिन ९ | टीएमडीएस डाटा0– | ||
पिन १० | टीएमडीएस क्लॉक+ | ||
पिन ११ | टीएमडीएस क्लॉक शील्ड | ||
पिन १२ | टीएमडीएस क्लॉक– | ||
पिन १३ | सीईसी | ||
पिन १४ | एचईसी डाटा- (वैकल्पिक, एचडीएमआई १.४+ ईथरनेट सहित) | ||
पिन १५ | एससीएल (I²C सीरियल क्लॉक डीडीसी) हेतु | ||
पिन १६ | एसडीए (I²C सीरियल डाटा लाइन डीडीसी) हेतु | ||
पिन १७ | डीडीसी/सीईसी/एचईसी ग्राउण्ड | ||
पिन १८ | +५ वोल्ट पावर (अधिकतम ५० मि.एम्प.) | ||
पिन १९ | हॉट प्लग डिटेक्ट (सभी संस्करण) एवं एचईसी डाटा+ (वैकल्पिक, एचडीएमआई 1.4+ ईथरनेट सहित) |
सन २००६ में इसके संस्करण १.३ का विमोचन हुआ था। इस संस्करण में एचडीएमआई कनेक्टरों के साथ सिंगल लिंक बैंडविड्थ में वृद्दि की गई थी। इसे १६५ मेगाहर्ट्ज़ से बढ़ाकर ३४० मेगाहर्ट्ज़ किया गया था। इस बदलाव का मुख्य कारण सूचना का एचडीएमआई केबलों के माध्यम द्वारा बेहतर गति से भेजना था।[1] इसके साथ ही डीप कलर, उच्च रिज़ॉल्यूशन और उच्चतर वीडियो फ्रेम दर आदि लक्षणों के लाभ भी इसमें सम्मिलित किये गए थे।