Loading AI tools
पारंपरिक माओरी जप नृत्य विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
हाका दक्षिण प्रशांत महासागर में स्थित द्वीपों का एक पारम्परिक नाच है। न्यू ज़ीलैंड के रग्बी के खिलाड़ी अपने मुक़ाबलों से पहले इसके माओरी रूप का प्रदर्शन करते हैं, जिस से यह विश्व भर में पहचाना जाने लगा है।[1] इसे एक समूह में आक्रामक मुद्राओं में पैर पटककर और चिल्लाकर नाचा जाता है। इसके साथ सामूहिक रूप से कुछ परम्परागत गाने गए जाते हैं, जिनमें "का माते" सब से प्रसिद्ध है।
हाका कई मौकों पर प्रदर्शित किये जाते थे। कभी मनोरंजन के लिए, कभी अथिथियों के स्वागत के लिए और कभी युद्ध के आरम्भ से पहले आक्रामक मनोस्थिति पैदा करने के लिए और शत्रु को धमकाने के लिए। हालाँकि पुरुषों द्वारा करे गए युद्ध हाका न्यू ज़ीलैंड की रग्बी टीम की वजह से प्रसिद्ध हो गए हैं, कुछ हाका स्त्रियों और बच्चों द्वारा भी किये जाते हैं।
"का माते" (Ka Mate) मृत्यु के मुँह से जीवन लेने पर आधारित गाना है। १९वी सदी में इसे एक माओरी युद्ध नेता ने बनाया था। वह दुश्मनों के चंगुल से निकल भागा था और एक बालों वाले मित्र नेता ने उसकी मदद की थी।
माओरी भाषा | हिंदी अनुवाद |
---|---|
का माते! का माते! का ओरा! का ओरा! |
मैं मरूँगा! मैं मरूँगा! मैं जियूँगा! मैं जियूँगा! |
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.