हिरण्यकशिपु
राक्षस राजा / From Wikipedia, the free encyclopedia
हिरण्यकशिपु (अंग्रेज़ी: Hiranyakashipu) एक दैत्य था जिसकी कथा पुराणों में आती है। उसका वध विष्णु अवतारी नृसिंह द्वारा किया गया। यह "हिरण्यकरण वन" नामक स्थान का राजा था৷ हिरण्याक्ष उसका छोटा भाई था जिसका वध वाराह रूपी भगवान विष्णु ने किया था। हिरण्यकश्यप के चार पुत्र थे जिनके नाम हैं प्रह्लाद , अनुहलाद , सह्ल्लाद और हल्लाद जिनमें प्रह्लाद सबसे वृद्ध और हलाद सबसे युवा था। उसकी पत्नी का नाम कयाधु और उसकी छोटी बहन का नाम होलिका था। हिरण्यकशिपु के अग्रजों के नाम वज्रांग , अरुण और हयग्रीव थे। हयग्रीव का वध मत्स्य रूपी भगवान विष्णु ने और अरुण का वध भ्रामरी रूपी माता पार्वती ने किया था।
This article includes a list of references, but its sources remain unclear because it has insufficient inline citations. Please help to improve this article by introducing more precise citations where appropriate. (मई 2024) |