हुंडई मोटर कंपनी
दक्षिण कोरियाई बहुराष्ट्रीय वाहन निर्माता / From Wikipedia, the free encyclopedia
ह्यंडै मोटर कंपनी (कोरियाई: 현대자동차, 現代自動車; अंग्रेज़ी: Hyundai Motor Company; File:현대자동차.ogg (info)), एक दक्षिण कोरियाई बहुराष्ट्रीय मोटर वाहन निर्माता कंपनी है, जिसका मुख्यालय सियोल में है। कंपनी की स्थापना 1967 में हुई थी और इसकी 32.8% स्वामित्व वाली सहायक कंपनी किआ मोटर्स और इसकी 100% स्वामित्व वाली सहायक सहायक कंपनी जेनेसिस मोटर्स[4] को मिला कर, ह्यंडै मोटर समूह स्थापित की गई थी। यह दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा वाहन निर्माता कंपनी है।[5]
सामान्य तथ्य प्रकार, व्यापार करती है ...
ह्यंडै का लोगो | |
प्रकार | सार्वजनिक कंपनी |
---|---|
व्यापार करती है | लंदन शेयर बाजार,[1] नैस्डैक |
उद्योग | मोटर वाहन उद्योग[2] |
नियति | सक्रिय |
स्थापना | सियोल[2] 1967 |
संस्थापक | चुंग जु-युंग |
मुख्यालय | सियोल[2] , दक्षिण कोरिया[3][2] |
उत्पाद | ट्रक, मोटरवाहन |
सहायक कंपनियाँ | बोस्टन डायनेमिक्स |
वेबसाइट | https://www.hyundai.com/ |
बंद करें
ह्यंडै, उल्सान, दक्षिण कोरिया में दुनिया की सबसे बड़ी एकीकृत मोटरवाहन निर्माण कारखाना संचालित करती है[6], जिसकी वार्षिक उत्पादन क्षमता 1.6 लाख इकाई है। कंपनी दुनियाभर में करीब 75,000 लोगों को रोजगार देती है। ह्यंडै अपने वाहनों को 193 देशों में 5000 डीलरशिप और शोरूम के माध्यम से बेचती है।[7]